Follow us

Andhra Pradesh में 29 और लोगों ने कोविड के कारण दम तोड़ा

 
ty

जयपुर डेसक !!! आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह 10 बजे तक समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 ने 29 और लोगों की जान ले ली। इसी अवधि के दौरान राज्य ने 3,175 नए कोविड मामले दर्ज किए। राज्य कमांड कंट्रोल रूम द्वारा जारी रोजाना मीडिया बुलेटिन के अनुसार, कुल 94,595 नमूनों का टेस्ट किया गया और उनमें से 3,175 संक्रमित पाए गए। इसके साथ, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,02,923 हो गई है।

वहीं मरने वालों की कुल संख्या 12,844 हो गई है। 24 घंटे की अवधि के दौरान चित्तूर जिले में छह मौतें हुईं।

कृष्णा में पांच, पूर्वी गोदावरी में चार, कुरनूल और प्रकाशम में तीन-तीन, अनंतपुर में दो, गुंटूर, वाईएसआर कडपा, नेल्लोर, श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और पश्चिम गोदावरी में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे अधिक 662 मामले दर्ज किए गए। चित्तूर में 473 नए मामले, पश्चिम गोदावरी में 398, प्रकाशम में 322, नेल्लोर में 235, गुंटूर में 215 और कृष्ण में 210 नए मामले सामने आए।

94,595 नमूनों के टेस्ट के साथ, अधिकारियों ने अब तक 2,23,63,078 टेस्ट किए हैं।

24 घंटे की अवधि में 3,692 लोग वायरस से ठीक भी हुए। इसके साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,54,754 हो गई। सक्रिय मामलों की संख्या और गिरकर 35,325 हो गई है।

–आईएएनएस

Tags

From around the web