Follow us

देसी घी से पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी तक में मिलेंगे जबरदस्त फायदे, चौंका देंगे ये लाभ

 
देसी घी से पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी तक में मिलेंगे जबरदस्त फायदे, चौंका देंगे ये लाभ

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। रोटी पर घी लगाकर खाया जाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके गुण शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। घी में विटामिन ए, डी, ई और घुलनशील विटामिन होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ, आंखों और प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा घी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। तो आइए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से घी खाने के कुछ और स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।

पाचन तंत्र मजबूत होगा
विशेषज्ञों के मुताबिक, सीमित मात्रा में घी का सेवन फायदेमंद होता है। इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर को फायदे की जगह नुकसान होता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में 2 चम्मच घी मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पाचन तंत्र मजबूत होने पर मेटाबॉलिज्म सही रहता है, जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को खत्म करने में भी मदद मिलती है। घी के नियमित सेवन से मोटापा कम हो जाएगा।

देसी घी से पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी तक में मिलेंगे जबरदस्त फायदे, चौंका देंगे ये लाभ

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी
घी में पाए जाने वाले विटामिन ए और ब्यूटिरिक एसिड प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टर भी देसी घी खाने की सलाह देते हैं।

कमजोरी दूर होगी
रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से शरीर को ताकत मिलती है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

हड्डियां मजबूत हो जाएंगी
घी में विटामिन K2 पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति करने में मदद करता है। घी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

देसी घी से पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी तक में मिलेंगे जबरदस्त फायदे, चौंका देंगे ये लाभ

कब्ज दूर हो जाएगी
अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो घी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। घी का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। रोजाना भोजन से पहले 1 चम्मच देसी घी खाएं, यह आपके पाचन तंत्र और शरीर को साफ करने में मदद करता है।

दृष्टि तेज़ हो जायेगी
सुबह खाली पेट दूध के साथ 1 चम्मच घी का सेवन करें और रात को सोने से पहले चीनी और काली मिर्च पाउडर का सेवन करें। इससे आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होगी.

Tags

From around the web