Follow us

क्या आप जानते है सलाद में टमाटर-खीरा का कॉम्बिनेशन होता है जहर के समान, पेट की इन खतरनाक बीमारीयों का बन सकते है शिकार

 
क्या आप जानते है सलाद में टमाटर-खीरा का कॉम्बिनेशन होता है जहर के समान, पेट की इन खतरनाक बीमारीयों का बन सकते है शिकार

हैल्थ न्यूज डेस्क।। अक्सर सेहत के लिए खाने के साथ सलाद का सेवन लाभकारी माना जाता है। जब भी भारत में भोजन परोसा जाता है तो सलाद उसके साथ जरूर दी जाती है। खाना जल्दी पचाने में इससे मदद मिलती है। सबसे पहले खीरा और टमाटर जब भी सलाद का नाम लिया जाता है तो दिमाग में आता है। अधिकतर लोग इन दोनों को एक साथ भोजन के साथ सलाद में परोसते हैं। यदि आप सलाद में इन्हें एक साथ खाते हैं तो ये आपकी हेल्थ खासकर पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि खीरा और टमाटर दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। हालांकि ये आपको तभी फायदा पहुंचाते हैं जब आप इन्हें अलग अलग समय पर खाएं।

होती है पेट की बिमरियां

विशेषज्ञों की माने तो खीरा – टमाटर साथ में खाने से गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, जी मचलना, थकान और अपच जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। टेस्ट में तो टमाटर और खीरे का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें एकसाथ खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

क्या आप जानते है सलाद में टमाटर-खीरा का कॉम्बिनेशन होता है जहर के समान, पेट की इन खतरनाक बीमारीयों का बन सकते है शिकार

ये है वजह

खीरा पेट में जल्दी पच जाता है जबकि टमाटर में बीज होने की वजह से उसे पचने में समय लगता है। दरअसल जब आप खीरे और टमाटर का कॉम्बिनेशन खाते हैं तो एसिड फॉर्म होने लगता है। इसकी वजह ये है कि पाचन क्रिया में हर खाना अलग तरह से रिएक्ट करता है। कुछ आसानी से और जल्दी पच जाते हैं जबकि कुछ में समय लगता है। इससे ब्लोटिंग हो सकती है।

ये एक साथ पेट में जाकर भिन्न भिन्न प्रॉब्लम क्रीऐट कर सकते हैं। कई पौषक तत्वों से भरा खीरा में कुछ ऐसे गुण भी उपस्थित होते हैं जो विटामिन सी के प्रति विपरीत रिएक्ट करते हैं। यही वजह है कि खीरा को टमाटर के साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। भोजन के पहले और भोजन के बाद सलाद न खाये, सही और हेल्थी टाइम इसे खाने का भोजन के साथ है। ऐसा करने पर भोजन पचाने में आसानी होती है।

From around the web