Follow us

Nesco Kovid Hospital के जन्मदिन पर डॉक्टर्स और मरीजों ने मनाया जश्न

 
KJII

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नेस्को कोविड जंबो फील्ड अस्पताल की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। वर्षगांठ के मौके पर पीपीई पहनकर डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ मरीजों जमकर नाच -गाकर जश्न मनाया।

गुरुवार को, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती सैकड़ों मरीजों तब चौंक गए जब उन्होंने नीले, सफेद और भूरे रंग के पीपीई किट में फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं की भीड़ को अचानक लाउडस्पीकरों पर बजने वाले बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय नंबरों पर ताली बजाते हुए, जमकर डांस करते हुए देखा।

कुछ फुतीर्ले चिकित्सा कर्मचारी डांस करने के लिए खाली बिस्तरों पर चढ़ गए, अन्य दो, तीन या छोटे समूहों में घूमे घूम कर डांस कर रहे थे। उन्हें डांस करता देख कुछ मास्क पहने रोगियों ने भी डांस और मौज-मस्ती की।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि नेस्को जंबो फील्ड अस्पताल को पिछले साल 2 जून को चालू किया गया था। 3,000 बिस्तरों के साथ, इसे विश्व में सबसे बड़ी कोविड 19 फील्ड उपचार सुविधा में से एक माना जाता है।

पिछले एक साल में, इसने 21,000 से अधिक कोविड 19 रोगियों का इलाज किया है और उनके प्रियजनों को सहायता दी है। स्वास्थ्य कर्मी और बीएमसी कर्मचारी संतुष्ट है कि वे सभी अस्पताल में व्यावहारिक रूप से चौबीसों घंटे मेहनत कर रहे हैं।

कोविड 19 महामारी से पहले, नेस्को, जो 2021 में संचालन के 30 साल पूरे करता है, कुछ सबसे बड़ी घरेलू या वैश्विक प्रदर्शनियों, एमआईसीई, व्यापार शो, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बैठकों या मनोरंजन के लिए खेल का मैदान रहा है। इसने भारत और विदेश के शीर्ष नेताओं को भी आकर्षित किया है।

यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बमुश्किल 15 मिनट की दूरी पर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से सटे गोरेगांव पूर्व में 15 एकड़ के हरे भरे परिसर में फैला हुआ है। पिछले तीन दशकों से लगभग सभी प्रमुख आयोजनों के लिए मुंबई का प्रमुख स्थान बन गया है।

पिछले साल, कोविड 19 महामारी की ऊंचाई पर, राज्य सरकार ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और एनएससीआई मैदान के साथ साथ नेस्को में शहर के पहले तीन मेगा जंबो फील्ड अस्पताल स्थापित किए थे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Tags

From around the web