Follow us

डिलवरी के बाद हो गये स्ट्रेच मार्क्स तो परेशान ना हो, अपनायें ये उपाय मिलेगा तुरंत फायदा

 
डिलवरी के बाद हो गये स्ट्रेच मार्क्स तो परेशान ना हो, अपनायें ये उपाय मिलेगा तुरंत फायदा

हैल्थ न्यूज डेस्क।। बदलते लाइफस्टाइल के दौर में हर महिला चाहती है की उसकी बॉडी पर कोई भी निशान ऐसा न हो जो उसकी खूबसूरती को काम करे। ऐसे में  स्ट्रेस मार्क्स तो इतने बड़े धब्बे होते की साफ़ दिख ही जाते है। यह स्किन में बदलाव आने व खिंचाव पड़ने कारण होते हैं। ये आमतौर पर पेट, कमर, अंडरआर्म्स, ब्रेस्ट, जांघों के आसपास होते हैं। स्ट्रेस मार्क्स कई लड़किया तो अपने मनपसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती क्योकि स्ट्रेस मार्क्स जब दीखते है तो बहुत गंदे लगते है। इसलिए लड़किया ज्यादतर शार्ट ड्रेस पहना अवॉयड कर देती है।  मगर आप कुछ देसी उपायों से इससे निजात पा सकती है। चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

चीनी पैक
ज्यादतर कई महिलाओं को अंडरआर्म के आसपास भी स्ट्रेच मार्क्स की होते है ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप चीनी से पैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए आप एक बाउल ले और उसमे  में 1 कप चीनी, 1। 2/6 कप नारियल या बादाम तेल मिलाएं। तैयार पेस्ट में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक लगाएं। इसके बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। फिर आप फर्क साफ़ देखेंगे 

आयल मसाज
शरीर के जिस हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स हो गए हैं वहां पर ऑइल से मसाज करने से स्किन स्मूथ हो जाती है और स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो इसके लिए ऑलिव ऑइल, विटमिन ई ऑइल, कैस्टर ऑइल, नारियल का तेल, बादाम का तेल आदि किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल की कुछ बूंदें हथेली पर लें और स्ट्रेच मार्क्स जहां पर हुआ है उस हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट तक तेल को यूं ही लगा रहने दें ताकि स्किन तेल तो अच्छी तरह से सोख ले। मसाज करने के बाद नहा लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद मिलेगी।

​ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल स्किन को स्मूथ बनाने के साथ-साथ अंदर से उसे रिपेयर भी करता है जिससे डैमेज कम होने लगता है और स्ट्रेच मार्क्स हटने लगते हैं। मार्केट में बिकने वाले पैकेज्ड ऐलोवेरा जेल की बजाए फ्रेश जेल यूज करें। इसके लिए ऐलोवेरा जेल को सीधे स्किन पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए लगे रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से इस ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल करे। स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगें।

डिलवरी के बाद हो गये स्ट्रेच मार्क्स तो परेशान ना हो, अपनायें ये उपाय मिलेगा तुरंत फायदा

​शहद 

शहद में मौजूद ऐंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर उन्हें हटाने में मदद करती है। एक छोटा सा कपड़ा लें और उस पर शहद लगाएं। कपड़े को स्ट्रेच मार्क्स वाले प्रभावित हिस्से पर रखें और तब तक लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए। गर्म पानी का इस्तेमाल कर उसे हटा लें। आप चाहें तो शहद में थोड़ा नमक और ग्लिसरीन डालकर स्क्रब भी बना सकती हैं और इसे भी स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकती हैं। इससे भी मार्क्स दूर करने में मदद मिलेगी।

​कोको बटर या शिया बटर

प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में सबसे असरदार नुस्खा है कोको बटर या शिया बटर। इसे स्किन पर सीधे लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है यानी स्किन में नमी की कमी दूर होती है और स्किन फर्म बनती है। अगर आप प्रेग्नेंसी के बाद इसे स्किन पर लगाती हैं तो कोको बटर में मौजूद एन्जाइम्स स्किन टीशू को हुए डैमेज को रिपेयर करने में मदद करता है।

​एग वाइट

अंडे की सफेदी प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो स्किन के लिए भी फायदेमंद है। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अगर आप एग वाइट यूज कर रही हैं तो अंडे को तोड़ें और एग वाइट को अंडे के पीले वाले हिस्से से अलग कर लें। अब इस एग वाइट को सीधे स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्स पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद मिलेगी।

From around the web