Follow us

अगर आप भी खाते हैं लंच के बाद घी के साथ थोड़ा सा गुड़, तो बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जानें खाने का स​ही तरीका

 
अगर आप भी खाते हैं लंच के बाद घी के साथ थोड़ा सा गुड़, तो बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जानें खाने का स​ही तरीका

हैल्थ न्यूज डेस्क।। आजकल के बदलते दौर में लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते अपने खानपान का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण उनके बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए लंच के बाद गुड़ व घी का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इस हेल्दी कम्बिनेशन का सेवन करके आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। चलिए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका व अन्य फायदों के बारे में...

ऐसे करें सेवन
1 चम्मच देसी घी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लंच के बाद खाएं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। हड्डियों को मजबूती आएगी। अगर आप इसे लंच में नहीं खाना चाहते तो इसका सेवन डिनर के बाद करें।  साथ ही तेजी से शारीरिक व मानसिक विकास होगा। मगर दोपहर के समय गुड़ और घी खाना दोगुना फायदेमंद होगा।

सुपरफूड की तरह करें काम​
गुड़ और घी में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यह कम्बिनेशन शरीर के लिए सुपर फूड की तरह काम करता है। इसलिए इन्हें आयुर्वेद में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इससे पूरी तरह से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।

गुड़ और घी में मौजूद पोषक तत्व
गुड़ में विटामिन बी, सी, डी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में इसका एक साथ सेवन करने से हड्डियों को पूरा पोषण मिलता है। वहीं घी में विटामिन ए, डी, ई, के, फैटी एसिड व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं।

अगर आप भी खाते हैं लंच के बाद घी के साथ थोड़ा सा गुड़, तो बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जानें खाने का स​ही तरीका

गुड़ और घी खाने के फायदे
 
डायबिटीज रखें कंट्रोल
इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मिलते हैं। साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।आयुर्वेद अनुसार रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ खाना बेस्ट ऑप्शन है। 

खून बढ़ाए
घी और गुड़ का एक साथ सेवन करने से खून बढ़ने में भी मदद मिलती है। इसे खाने से कमजोरी, थकान दूर होती है। ऐसे में दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।ऐसे में एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका जरूर सेवन करना चाहिए। इ

इम्यूनिटी बढ़ाए
इनका सेवन करने से तेज़ी से इम्यूनिटी बढ़ेगी। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

हार्मोन बैलेंस करे
महिलाओं को खासतौर पर इस हेल्दी कम्बिनेशन का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में हार्मोन से जुड़ी सभी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलेगी।

वजन कंट्रोल करे
गुड़ लो फैट सुपर फूड‌ माना जाता है। इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। ऐसे में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। ऐसे में मोटापा कम होकर बॉडी शेप में आती है। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। 

स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद
आयुर्वेद अनुसार, इसका सेवन स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में चेहरा साफ, ग्लोइंग और जवां नजर आता है। इसके साथ ही बाल भी सुंदर, घने, काले व मुलायम नजर आते हैं।यह स्किन व बालों को गहराई से पोषित करता है। इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

From around the web