Follow us

अगर आप भी है डायबिटीज के मरीज, तो खाऐं ये ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

 
अगर आप भी है डायबिटीज के मरीज, तो खाऐं ये ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

हैल्थ न्यूज डेस्क।। आजकल डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है, यह समस्या लोगों को काफी तेजी से अपनी पकड में ले लेती है जिससे उनकी खाने पीने की इच्छाओं को त्यागना पडता है। ऐसे में इसके मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पडता है। जिससे कि उनके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहे। ऐसे में डायबिटीक पेंशेट्स आमतौर पर फल खाने को लेकर चिंता में रहते हैं। वहीं दूसरी चीजों की तरह फलों में भी भारी मात्रा में चीनी होती है। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ फलों में नेचुरल शुगर होती है और इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा शरीर को अन्य जरूरी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद फल...

अमरूद
इसमें लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानि जीआई होता है जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करता है। अमरूद विटामिन ए, सी, फॉलेट, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अमरूद इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है।

एवोकाडो
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक व कार्ब्स काफी कम होता है। एवोकाडो हैल्दी फैट, 20 से अधिक विटामिन व खनिजों का बड़ा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट्स के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

कीवी
कीवी पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें नेचुरल शुगर काफी कम मात्रा में होती है। डायबिटीज के मरीजों को कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

अगर आप भी है डायबिटीज के मरीज, तो खाऐं ये ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

पपीता
यह डायबिटिक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पेपेन एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। पपीता विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही एक मीडियम साइज पपीते में 120 कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में ऐसे में कब्ज, पेट में भारीपन, अपच आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

स्टार फ्रूट
इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा भी कम होती है। स्टार फ्रूट में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम आदि गुण होते हैं।  ऐसे में डायबिटीज के मरीज बिना किसी परेशानी के इसका सेवन कर सकते हैं।

संतरा
इसमें विटामिन सी, फाइबर व साइट्रिक एसिड अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए संतरा फायदेमंद माना जाता है।  संतरे को डेली डाइट में फ्रूट्स सैलेड, जूस आदि की तरह शामिल किया जा सकता है।

From around the web