Follow us

Diabetes और बढते Weight से हो गये है परेशान, तो Daily खाने में Sugar की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

 
Diabetes और बढते Weight से हो गये है परेशान, तो Daily खाने में Sugar की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। एक रिसर्च के अनुसार, रोजाना चीनी खाने से डायबिटीज होने का खतरा 21 प्रतिशत तक बढ़ता है। वहीं पहले से डायिबटीज के शिकार मरीजों का शुगर लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। सभी को लगभग मीठा खाना पसंद होता है। लेकिन वजन बढ़ने व डायबिटीज होने का खतरा इसका सेवन करने से रहता है। हर किसी के मन में इसके कारण हीं आता है कि चीनी की जगह क्या खाया जाएं? ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी चीजें जिसे आप चीनी की जगह पर इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी शुगर क्रेविंग दूर होने के साथ सेहत भी बरकरार रहेगी इनके बारे में बताते हैं, 

तो आइए जानते हैं उन हैल्दी चीजों के बारे में...

शहद 
ऐसे में चीनी की जगह शहद इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। शहद में चीनी की तुलना में कम मात्रा में कैलोरी होती है। शहद में विटामिन, ग्लूकोज, फ्रक्टोज, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह किसी भी चीज का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखता है। ऐसे में डायबिटीज के साथ वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है।

गुड़ 
इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। गुड़ चीनी की कमी पूरी करने के साथ सेहतमंद रखने में भी मदद करता है। आप इससे चाय, मिठाई, खीर आदि कोई भी डेजर्ट बना सकती है।  इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने व पाचन तंत्र मजबूत करने में भी गुड़ फायदेमंद होता है। 

आज ही शामिल करें खाने में चीनी की जगह ये चीजें, नहीं तो हो सकता है Diabetes और Weight Gain जैसी गंभीर समस्यायें

खजूर 
यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। इससे डायबिटीज के साथ वजन भी कंट्रोल रहेगा। खजूर खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होती है। एक रिसर्च के अनुसार भी इसे चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। खजूर के पाउडर या पेस्ट से खीर, मिठाई या ब्राउनी बना सकते हैं। 

मेपल सिरप 
एक अध्ययन के अनुसार, इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम उचित मात्रा में होता है। ऐसे में चीनी की जगह मेपल सिरप का इस्तेमाल करना फायदेमंद है। चीनी की जगह मिठास से भरा मेपल सिरप इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे केक या किसी भी डेजर्ट में मिला सकती है। 


कोकोनेट शुगर
इसमें सभी विटामिन्स व मिनरल्स साधारण व ब्राउन शुगर से अधिक होते हैं। साथ ही कॉर्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होती है। आमतौर पर लोगों ने साधारण और ब्राउन शुगर के बारे में सुना होगा। मगर इनके अलावा कोकोनट शुगर भी होती है। साथ ही यह सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। कोरोनट शुगर बाजार में आसानी से मिल जाती है। ऐसे में डायबिटिक पेशेंट शुगर क्रेविंग को दूर करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। 

From around the web