Follow us

अगर चाहते है सर्दियों में बीमारीयों से बचना तो आज से खाने में शामिल करें सरसों का साग, मिलेंगे ये गजब के फायदे

 
अगर चाहते है सर्दियों में बीमारीयों से बचना तो आज से खाने में शामिल करें सरसों का साग, मिलेंगे ये गजब के फायदे

हैल्थ न्यूज डेस्क।। सरसों का साग के साथ मक्की की रोटी सर्दियों में खाने का अलग ही मजा आता है। लेकिन यह खाने में टेस्टी होने के साथ क्या आप जानते हैं कि सेहत को दुरुस्त रखने में मदद भी मदद करते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से व इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण वजन कंट्रोल करता है। आइए जानते हैं सरसों का साग खाने के बेहतरीन फायदे...

सरसों का साग में मौजूद पोषक तत्व
सबसे पहले बात करते हैं सरसों के साग में मौजूद पोषक तत्वों की 100 ग्राम साग में 27 कैलोरी, केवल 0.4 ग्राम फैट्स, 358 मिली ग्राम पोटैशियम, 4.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.2 ग्राम फाइबर, 1.3 ग्राम शुगर, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम आदि तत्व होते हैं।

आइए जानते हैं सरसों का साग खाने के फायदे
कैंसर से बचाव
एक्सपर्ट अनुसार, सरसों साग का सेवन करने से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव रहता है। सरसों का साग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। 

दिल रखें स्वस्थ
इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों के खतरे से बचाव रहता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए इस सर्दिया साग जरूर खाएं। सरसों का साग खाने से बैग कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। 

अगर चाहते है सर्दियों में बीमारीयों से बचना तो आज से खाने में शामिल करें सरसों का साग, मिलेंगे ये गजब के फायदे

मेटाबॉलिज्म होगा तेज
इससे शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।  सरसों का साग फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

बेहतर पाचन तंत्र
इसके सेवन से अपच, एसिडिटी, गैस आदि समस्याओं से आराम रहता है। साग में मौजूद पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाचन दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
एक्सपर्ट अनुसार, यह आंखों की मांसपेशियों को किसी भी तरह की हानि से बचाने में मदद करता हैं।  सरसों साग में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ ये स्वस्थ रहती हैं।

हड्डियों को रखे मजबूत
इसके सेवन से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। सरसों साग में कैल्शियम, पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को सरसों साग का सेवन करना चाहिए। वहीं सर्दियों में ठंड के कारण हड्डियों व जोड़ दर्द की समस्या होने लगती है। 

वजन रहेगा कंट्रोल
इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। साग में कम कैलोरी वाली सब्जी है। मोटापे से परेशान लोग ऐसे में बिना किसी परेशानी के इसका सेवन कर सकते हैं।

From around the web