Follow us

हाथ से खाना खाने पर होते है 6 ये फायदे, जानकर चौंक जायेंगे आप

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। आजकल के लोग हाथ खराब ना हो, इसलिए चम्मच का उपयोग करने लगे है, पुराने समय में लोग हाथ से ही खाना खाते थे। लेकिन पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव के कारण हाथों की जगह स्पून ने ले ली है। लेकिन हम सिर्फ हाथों से खाना खाने के मजे के बारें में ही बात नही कर रहे बल्कि इसके और भी फायदें है जिसे आप शायद ही जानते होंगे। तो जानते है हाथ से खाना खाने के फायदों के बारे में

जब हम हाथ से खाना खाते हैं तब उंगुलियां और हाथ के उंगूठे आपस में मिलने से जो मुद्रा बनती है, उसके कारण शरीर में विशेष रूप से ऊर्जा पैदा होती है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायक है। एक शोध के मुताबिक हाथ से खाने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इससे मोटापे से भी बचा जा सकता है।

s

हाथ से खाते समय खाने के गर्म या ठंड़ा होने की भी पता रहता है। चम्मच से इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर में पंचतत्वों का संतुलन सही होता है, जबकि चम्मच से खाना खाने पर यह लाभ हमें नहीं मिल पाता।

इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आयुर्वेद में भी हाथ से भोजन करना सेहत की दृष्टि से अच्छा माना गया है। हाथों से खाना खाते वक्त इसके स्पर्श से दिमाग अलर्ट हो जाता है और दिमाग पहले ही खाना पचाने के लिए पेट को संकेत देना शुरू कर देता है। पेच खाना खाते-खाते ही गैस्ट्रिक जूस बनाना शुरू कर देता है और आसानी से जल्दी पच जाता है।

Tags

From around the web