Follow us

Winter में Cold - Cough से लग रहा है Corona का डर, तो Diet में शामिल करें ये Ayurvedic इलाज

 
Winter में Cold - Cough से लग रहा है Corona का डर, तो Diet में शामिल करें ये Ayurvedic इलाज

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर सर्दियों में इसका सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, इंफेक्शन से बचाव करता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं मुक्का खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे और इसे खाने का सही तरीका...

मुनक्का खाने का सही तरीका
. मुनक्के को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।
. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 5 से 7 मुनक्के उबालकर पीएं। इससे नींद अच्छी आएगी और बीमारियां भी दूर रहेंगी।

सर्दी-खांसी से आराम
सूखी खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए मुनक्का, पिपर लोंगम, काली मिर्च और खजूर को बराबर मात्रा में लेकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट का एक चम्मच दिन में 3 बार लेने से राहत मिलेगी।

वजन घटाएं
खाली पेट मुनक्का खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है। वहीं, इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रुक्टोज वजन कंट्रोल करने में मददगार है।

कब्ज से छुटकारा
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो खाली पेट मुनक्का जरूर खाएं। इससे कब्ज दूर होगी और पाचन क्रिया भी सही रहेगी। दरअसल, यह पानी सोख लेते हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इससे गैस और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से राहत मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद
भीगे हुए मुनक्का खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ड्राई आईज, मोतियाबिंद और धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

मजबूत बाल
हेयरफॉल, कमजोर व पतले बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भीगे नियमित मुनक्का खाएं। इसमें आयरन और विटामिन-सी होता है जो बालों का झड़ना कम करता है। साथ ही इससे डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

दांतों को बनाए मजबूत
इसमें फाइटोकेमिकल होता है, जिससे दांतों की सभी समस्या दूर हो जाती है। रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से मुंह के बैक्टीरिया मर जाते हैं और सूजन भी कम होती है।

कैंसर से बचाव
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और 'केम्पफेरोल' (एक फ्लेवोनॉयड) भी होता है जो कैंसर वाले कोलन ट्यूमर के विकास को कम करने में मदद करता है।

From around the web