Follow us

Dinner के समय आपकी यह छोटी सी लापरवाही हो सकती है खतरनाक, जानें इसके बारे में

 
cc

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।।  हमारी जीवनशैली में कई ऐसी आदतें हैं जो हमें 'मधुमेह' की बीमारी से ग्रसित कर देती हैं। अगर आप भी डायबिटीज से बचना चाहते हैं तो अपनी जीवनशैली से इन आदतों को तुरंत छोड़ दें। आपको पता होना चाहिए कि आप कौन सी गलतियां करते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे जिससे डायबिटीज हो सकती है।

रोजाना दही खाएं

c
दही हमारे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन आयुर्वेद का कहना है कि रोजाना दही का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और खराब मेटाबॉलिज्म जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिससे मधुमेह होने का खतरा रहता है।

रात में ज्यादा खाना

रात का खाना हमेशा हल्का और पौष्टिक होना चाहिए ताकि इसे आसानी से पचाया जा सके। लेकिन कुछ लोग रात में भारी खाना खाते हैं। जो उनके लिवर को प्रभावित करता है। जिससे उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आपको दो रोटी की भूख है तो एक रोटी खा लें। क्‍योंकि ज्‍यादा खाने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। अपनी भूख से अधिक खाने से उच्च कोलेस्ट्रॉल, पाचन संबंधी समस्याएं और मोटापा हो सकता है।

भूख नहीं है, फिर भी खा रहा हूँ

c
भूख लगने पर ही खाना खाएं। अगर आपको भूख नहीं है और फिर भी आप खाना खा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप खुद को बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। यह आदत न सिर्फ आपको डायबिटीज का शिकार बनाती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देती है।

Tags

From around the web