Follow us

आप भी है नस ब्लॉकेज से है परेशान करें ये आसान उपाय, मिलेगा दर्द से आराम

 
आप भी है नस ब्लॉकेज से है परेशान करें ये आसान उपाय, मिलेगा दर्द से आराम

हैल्थ न्यूज डेस्क।। ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी होने के कारण नसों में ब्लॉकेज यानि की नसे बंद होने लगती है। ऐसे में बंद नसों की परेशानी को नजरअंदाज करने की जगह पर इसपर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है। शरीर में खून का संचार सही से ना होने पर बॉडी पेन, सांस फूलना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना आदि की समस्या होती है। इसके कारण दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है।  अगर बात करे हेल्थ एक्सपर्ट की तो 3 आसान से उपाय अपनाकर नसों की ब्लॉकेज की समस्या व दर्द दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में..

एक्सरसाइज और योगा करें
योगा व एक्सरसाइज करना शारीरिक व मानसिक रूप से हेल्दी रहने के लिए फायदमेंद माना जाता है। इससे मानसिक व शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। शरीर के सभी अंगों में खून व ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से संचार होता है। शरीर के सभी अंगों में खिंचाव होने से उनमें लचीलापन बढ़ता है। खासतौर पर भुजंगासन करने से थकावट, कमजोरी दूर होकर शरीर में चुस्ती आती है। शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है। खून का प्रवाह पूरे शरीर में सही तरीके से होता है। इसके अलावा शलभासन करने से शरीर के हिस्से खुलते हैं। ऐसे में बंद नसे खुलती है। इसके अलावा एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। ऐसे में तनाव व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। ब्लॉकेज नसों की समस्या दूर होती है। साथ ही पेट, कमर के नीचे का हिस्सा, कंधे, पैरों, छाती आदि में मजबूती आती है।

आप भी है नस ब्लॉकेज से है परेशान करें ये आसान उपाय, मिलेगा दर्द से आराम

बादाम खाना फायदेमंद
एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट 5-10 भीगे बादाम खाने से बंद नसे खुल जाती है। इसके अलावा इससे शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। इम्यूनिटी तेज होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। नसों की ब्लॉकेज दूर करने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकती है। मगर इसकी तासीर गर्म होने से इसे सही तरीके से खाना बेहद जरूरी होता है।  आप रोजाना सुबह बादाम के साथ 4-4 किशमिश व अखरोट की गिरी भी खा सकते हैं। इससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा।

दूध के साथ लहसुन का करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इससे दर्द से राहत व बंद नसों को खोलने में मदद मिलती है। नसों की ब्लॉकेज का दर्द कम करन के लिए दूध के साथ लहसुन खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 कप दूध में 2-3 लहसुन की कलियां उबालें। फिर इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर पीएं। इसके अलावा इससे पीने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी।

From around the web