Follow us

आपको भी नहीं लगती सर्दियों में भूख तो करें ये काम

 
आपको भी नहीं लगती सर्दियों में भूख तो करें ये काम

हैल्थ न्यूज डेस्क।। सर्दियों का मौसम आते ही गर्मी से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन सर्दीयों के मौसम में कई लोगों को खाना पचाने के पाचन तंत्र से संबंधित परेशानी व पेट भरभरा सा लगने लगता है जिस कारण उन्हें भूख ना लगने की परेशानी को लेकर टेंशन होने लगती है। भोजन ना करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसके कारण इम्यूनिटी लो होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसके पीछे का कारण कोई बीमारी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, दवाओं के अधिक सेवन, स्ट्रेस आदि हो सकता है। लेकिन आप ऐसे में आप इन देसी नुस्खों को अपनाकर भूख बढ़ा सकती है। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में....

अदरक का रस
इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में भूख बढ़ने में मदद मिलती है। अदरक पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसके लिए 1 छोटा चम्मच अदरक के रस में 2-3 बूंदें नींबू का रस और चुटकीभर काला नमक मिलाकर भोजन से पहले खाएं। कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से आपको फर्क महसूस होगा।

हरा धनिया
इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। आप इसकी चटनी या पानी तैयार करके डेली डाइट में शामिल कर सकती है। पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में धनिया बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसकी चटनी बनाने के लिए कुछ धनिया व पुदीना की पत्तियां पीस लें। फिर इसमें स्वादानुसार काला नमक, नींबू का रस मिलाकर भोजन के साथ खाएं। इसका पानी बनाने के लिए 1/2 कप हरा धनिया धोकर जरूरत अनुसार पानी में पीस लें। फिर इसे छननी से छानकर सुबह खाली पेट पीएं। हफ्ते में 3 बार इसका सेवन करने से आपकी भूख बढ़ने लगेगी।

आपको भी नहीं लगती सर्दियों में भूख तो करें ये काम

अजवाइन
भूख ना लगने की परेशानी में 2-3 छोटे चम्मच अजवाइन में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर सुखा लें। फिर इसमें काला नमक मिलाएं और भोजन के 30 मिनट पहले इसका सेवन करें। इसे अच्छे से चबाकर खाएं। फिर गुनगुना पानी पी लें। पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम दिलाने के लिए अजवाइन औषधीय की तरह मानी जाती है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होने के साथ भूख बढ़ने में मदद मिलती है। कुछ दिन इस नुस्खे को अपनाने से आपको फायदा मिलेगा।

मेथी और सौंफ
इसके लिए 1 छोटा चम्मच सौंफ और 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना 2 कप पानी में भिगोएं। कुछ घंटों बाद इस पानी को रंग बदलने तक उबाल लें। बाद में इस पानी को छानकर इसमें स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पीएं। मेथी और सौंफ खाने से भी हाजमा सही होता है। इससे भूख बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लगातार कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको लाभ मिलेगा।

काली मिर्च
इसके लिए 1 छोटा चम्मच गुड़ में 1/2 छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च मिलाकर खाएं। भूख बढ़ाने में काली मिर्च भी फायदेमंद मानी जाती है। इससे आपकी भूख बढ़ेगी। पाचन दुरुस्त होगा और पेट संबंधी समस्याओं से आराम मिलेगा।

From around the web