Follow us

घर में लगा लें ये छोटा-सा पौधा, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, इसके आगे मनी प्लांट भी है फेल

 
Vastu Tips

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। भारत में प्राचीन काल से वास्तु का अभ्यास किया जाता रहा है। इस शास्त्र में धन को आकर्षित करने वाले कई उपाय बताए गए हैं। खासकर कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में धन को आकर्षित करते हैं जैसे मनी प्लांट, तुलसी का पौधा, शमी का पौधा आदि। इन्हीं पौधों में से एक है क्रसुला का पौधा। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस पौधे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर में पैसा आकर्षित होगा और घर में सुख-समृद्धि भी आएगी। अगर आप किसी तरह की आर्थिक समस्या से गुजर रहे हैं तो आप इसे अपने घर में स्थापित कर सकते हैं।

क्रेसुला की सही दिशा
क्रसुला के पौधे को आर्थिक लाभ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे आप घर के उत्तर या पूर्व दिशा में स्थापित कर सकते हैं। इसे सही दिशा में लगाने से धन के रास्ते खुलते हैं और वास्तु दोष भी दूर होता है।

Vastu Tips

धन लाभ होगा
अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो आप इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं। क्रेसुला का पौधा आप उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

सुख-समृद्धि के लिए यहां एक पौधा लगाएं
अगर आप घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो इसे खुले स्थान पर लगाएं। इसे अंधेरी जगह पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर खुली धूप आती ​​हो। पौधे को आप बालकनी या छत पर रख सकते हैं।

Vastu Tips

नौकरी में प्रमोशन मिलेगा
अगर आप नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं तो क्रसुला का पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इस पौधे को आप ऑफिस डेस्क पर भी रख सकते हैं।

व्यापार में भी प्रगति होगी
अगर आप किसी भी तरह का व्यापार करते हैं तो कैश काउंटर पर क्रेसुला का पौधा रखें। इससे आपको धन के देवता कुबेर की कृपा प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी उन्नति करेंगे।

From around the web