Follow us

Vastu Tips: घर में दिख जाऐ मकड़ी के जाले तो तुरंत कर दें साफ, नहीं तो गरीबी बिगाड देगी आपकी हालत

 
Vastu Tips: घर में दिख जाऐ मकड़ी के जाले तो तुरंत कर दें साफ, नहीं तो गरीबी बिगाड देगी आपकी हालत

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। घर की सफाई करते समय बहुत से लोग कोनों में लगे मकड़ी के जाले को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि कभी तो सफाई करेंगे। लेकिन यह मकड़ी का जाला आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है, यह दिखने में तो खराब लगता ही है, साथ ही इसे घर में दरिद्रता का सूचक भी माना जाता है, इसलिए जब भी यह दिखे तो इसकी सफाई जरूर कर लेनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

घर में दरिद्रता लाता है
मकड़ी के जाले घर में दरिद्रता की निशानी माने जाते हैं, जिससे घर की आर्थिक वृद्धि भी रुक जाती है। इसके अलावा घर में भी आपको धन हानि हो सकती है।

Vastu Tips: घर में दिख जाऐ मकड़ी के जाले तो तुरंत कर दें साफ, नहीं तो गरीबी बिगाड देगी आपकी हालत

वास्तु दोष का कारण बनता है
अगर आप नियमित रूप से मकड़ी के जाले साफ नहीं करते हैं तो इससे आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप में रिश्तों में भी खटास आने लगती है।

धार्मिक कार्य का फल नहीं मिलता है
मान्यताओं के अनुसार यदि आप घर में कोई धार्मिक कार्य करने जा रहे हैं तो उसका शुभ फल आपको नहीं मिलेगा। इसलिए घर में कोई भी पूजा करने से पहले जाले जरूर साफ कर लें।

Vastu Tips: घर में दिख जाऐ मकड़ी के जाले तो तुरंत कर दें साफ, नहीं तो गरीबी बिगाड देगी आपकी हालत

मन में परेशानी रहेगी
अगर आपके घर में मकड़ी के जाले हैं तो घर के सदस्यों के मन में निराशा ही नहीं बल्कि नकारात्मकता का माहौल भी रहता है। इसलिए अगर घर में मकड़ी के जाले लग जाएं तो उन्हें तुरंत साफ कर लें।

समस्या को घर के मुखिया तक पहुंचाएं
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुखिया के जीवन में मकड़ी के जाले परेशानी ला सकते हैं। जिससे घर के मुखिया और घर दोनों की तरक्की प्रभावित होती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

From around the web