Follow us

Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में रखें ये 5 चीजें, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत
 

 
c

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। कई लोगों को जानवरों से प्यार होता है इसलिए वो अपने घर में कोई न कोई जानवर जरूर रखते हैं। जानवर भी घर की देखभाल करते हैं और घर में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पशु-पक्षियों को रखना शुभ माना जाता है। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

कछुआ

c
कछुआ सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि जहां कछुआ रहता है वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है और आपका भाग्य भी अच्छा होता है। कछुआ रखने से आपके सारे काम बन जाते हैं।

खरगोश
घर में खरगोश पालना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खरगोश घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मान्यताओं के अनुसार जहां खरगोश होता है वहां अवश्य ही समृद्धि आती है।

घोड़ा
लोग घर में घोड़े नहीं रखते हैं, लेकिन वास्तु मान्यता के अनुसार घर में घोड़े या दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर है तो हमेशा समृद्धि बनी रहेगी और घर के लोगों का भाग्य हमेशा उनके साथ रहेगा।

मछली

c
घर में मछली रखना भी शुभ माना जाता है। यह घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर में सुनहरे रंग की मछली रखना शुभ माना जाता है।

कुत्ता
ज्योतिष शास्त्र में कुत्ते को एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानवर माना गया है। मान्यताओं के अनुसार कुत्ता पालने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में शनि और केतु कमजोर हैं तो आप काला कुत्ता पाल सकते हैं। कुंडली में शनि और केतु की मजबूती के लिए काला कुत्ता शुभ माना जाता है।

From around the web