घर को सजाएं इस होली खूबसूरत ट्रेंडी रंगोली, यहां देखें लेटेस्ट व नए डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क।। रंगारंग होली का त्योहार इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं।
इसके साथ ही कई लोग होली पार्टी भी करते हैं। पार्टियों की बात आती है तो लोग स्पेशल डिशेज के साथ-साथ डेकोरेशन पर भी खास ध्यान देते हैं.
ऐसे में आप चाहें तो पार्टी वेन्यू या घर के प्रवेश द्वार पर खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं. इससे घर की सुंदरता में वृद्धि होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आइए आज हम आपको दिखाते हैं होली के कुछ लेटेस्ट डिजाइन...
एक साधारण रंगोली में ऐसा डिज़ाइन एकदम सही होगा।
आप इसतरह पिचकारी वाली रंगोली बना सकते हैं।
आप चाहे तो कलरफुल फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं।
आप घर की एंट्रेस या मंदिर के पास रंगोली बना सकते हैं।
आप नेट से लेटेस्ट डिजाइन देखकर उसे चॉक की मदद से रंगोली डिजाइन ड्रॉ करके उनमें रंग भर सकती हैं।
रंगोली के ऊपर हैप्पी होली लिखना बेस्ट रहेगा।
रंगोली में मोर का डिजाइन ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। ऐसे में आप इस होली ऐसी रंगोली ट्राई कर सकते हैं।