Follow us

जानिए आपके घर की 'दीवारों के रंग' आपके बारे में क्या कहते हैं,घर की हर दीवार कुछ कहती है

 
वाल

घर सजाने में लाइट्स और दीवारों के रंग की अहम भूमिका होती है। जब बात आती है अपने सपनों के घर को सजाने की तो हर कोई अपनी पसंद से घर सजाता है। दीवारों पर किया गया रंग आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। हर रंग की अपनी खासियत होती है और जब आप किसी खास रंग से अपने घर के किसी कोने को सजाते हैं तो वहां उस रंग की ऊर्जा का संचार होता है। ये आपके मूड और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता हैं। जानिए आपके घर की दीवारों के रंग आपके बारे में क्या कहते हैं। घर की दीवारें अगर आपने लाल रंग से करवाई है तो ये आपके उत्साही होने को दर्शाता है।

वाल

शोध के अनुसार लाल रंग प्यार, गुस्सा और पैशन का प्रतीक है। लाल रंग आपके सकारात्मक दृष्टिकोण को भी दिखाता है।काले रंग की दीवारें आजकल का फैशन है। ये दिखाता है कि आपको स्टाइल पसंद है और आप समय के साथ चलना पसंद करते हैं। ताकत, गंभीरता और पैसा इस रंग की खासियत है। घर का कोई कोना अगर आपके यहां भी काले रंग का है तो इससे आपका मजबूत व्यक्तित्व झलकता है।सफेद रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक है। घर की दीवारें अगर सफेद रंग की है तो ये दिखाती है कि आपको स्वच्छता पसंद है। सफेद रंग से घर में प्रकाश दिखता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।नीला रंग घर में शांति और सुरक्षा का प्रतीक है। बहुत सारे लोग घरों में नीला रंग लगवाना पसंद करते है। बेडरुम में अगर आपने नीला कलर लगवाया है तो ये आपके विश्वास औरनिष्ठा को दिखाता है।



 

From around the web