Follow us

घर में अनहोनी होने का Sign देता है ये Miraculous Plant, जानिए कैसे लगाएं पता

 
घर में अनहोनी होने का Sign देता है ये Miraculous Plant, जानिए कैसे लगाएं पता

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, आपने अक्सर सुना होगा कि कोई आपत्ति आने से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं। उदाहरण के तौर पर दूध उबलना, बिल्ली का रास्ता काट जाना, कुत्ते का रोना आदि। इसी तरह कुछ पौधे भी ऐसे होते हैं जो भविष्य में अनहोनी होने  के बारे में संकेत करते हैं। इन्हीं में से तुलसी का पौधा एक है। धार्मिक दृष्टि से तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

मगर तुलसी का यह पौधा भविष्य में आने वाली परेशानियों का संकेत भी देता है। ज्योतिषशास्त्र व वास्तु अनुसार, इससे भी आगे होने वाली अनहोनी के बारे में जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि तुलसी के पौधे से अनहोनी का पता कैसे लगाया जा सकता है? इसके साथ ही इससे बचने के कुछ कारगर उपाय...

तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे घर में रखते व पूजा करते हैं। मगर कई बार पौधे की सही से देखभाल ना करें, बहुत ज्यादा या कम पानी देना, अधिक ठंड होना आदि कारण से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। मगर घर में मौजूद हरा-भरा अगर अचानक से सूख जाए तो यह भविष्य में कोई अनहोनी होने का संकेत कहा माना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, यह इस बात का इशारा करता है कि घर पर भगवान विष्णु जी की कृपा नहीं है। धार्मिक कथाओं अनुसार, तुलसी श्रीहरि को अतिप्रिय मानी जाती है। ऐसे में तुलसी के सूखने से थोड़ा सतर्क हो जाए।

घर पर नया तुलसी का पौधा लगाने पर अगर यह कुछ दिनों में सूखकर झड़ने लगे तो सतर्क हो जाए। यह पितृदोष का संकेत देता है। इसके कारण आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पितृदोष के कारण घर में लड़ाई-झगड़े, कलह का माहौल भी हो सकता है। ऐसे में अगर बार-बार ऐसा हो तो इसके निवारण का उपाय करना चाहिए।

ज्योतिष व वास्तु अनुसार, अगर घर पर लगा तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा, जरूरत से ज्यादा घना, पत्तियां हरी होने लगे और इसमें मंजरी आने लगें तो इसे शुभ माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली का संकेत देता है।

From around the web