Follow us

अगर विदेश में है घूमना तो क्यों रहना होटल में, यहां खरीदें अपने सपनों का घर सिर्फ 1 डॉलर में और रहें राजाओं की तरह

 
 अगर विदेश में है घूमना तो क्यों रहना होटल में, यहां खरीदें अपने सपनों का घर सिर्फ 1 डॉलर में और रहें राजाओं की तरह

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।।  1 डॉलर में प्रॉपर्टी खरीदने की ऐसे कई देश हैं जो खरीदारों को पेशकश कर रहे हैं। इस तरह आपको फायदा होने के साथ-साथ उस देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा कुछ घरों को कम से कम बजट में कई सरकारें घर खरीदने में मदद कर रही है, और उनकी फैमिली को महीने के कुछ पैसे भी साथ के साथ देने की योजना बना रही है। चलिए आपको उन देशों के कुछ शहरों के बारे में बताते हैं, जो ऐसी स्कीम के साथ आप 1 डॉलर या उससे भी कम में घर खरीद सकते हैं।

टोक्यो, जापान 
बस इस बात का ध्यान रखें कि इन घरों में आपको घुसने से पहले थोड़ी बहुत साफ सफाई करनी पड़ेगी। टोक्यो क्षेत्र में, एक डॉलर से भी कम में कई खूबसरत घर मौजूद हैं। अगर आप किस्मत वाले रहे, तो ReThinkTokyo के अनुसार आप टोक्यो के बीचों बीच एक बढ़िया प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। 

टोरंटो, कनाडा 
अगर आप किस्मत वाले रहे, तो Narcity.com में 1 डॉलर में एक अच्छा खासा घर खरीदने को मिल सकता है। कनाडा का टोरंटों भी बेहद ही बढ़िया जगह, यहां कुछ महीने पहले तीन बैडरूम घर मार्किट में 1 डॉलर में लिस्ट किया गया था। बस हां, ये ध्यान रखें सस्ते घर खरीदते समय आपको उनमें थोड़ा छोटा-मोटा काम भी करवाना पड़ेगा। इस मार्केटिंग ट्रेंड धीरे-धीरे रियल एस्टेट में बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से उन्होंने कहीं- कहीं 1 डॉलर में घर बेचना शुरू कर दिया है। 

बफैलो, न्यूयॉर्क 
साथ ही ऐतिहासिक लैंडमार्क जैसे एरी कैनाल और कलर्ड म्यूजिशियन क्लब का भी मजा ले सकते हैं।बफ़ेलो के अर्बन होमस्टेड प्रोग्राम में शामिल होकर यहां भी आप एक डॉलर का घर खरीद सकते हैं। यहां आप खुद अपनी पसंद का खर बनवाकर कुछ सैलून तक सुकून और शांति से रह सकते हैं। 

अगर विदेश में है घूमना तो क्यों रहना होटल में, यहां खरीदें अपने सपनों का घर सिर्फ 1 डॉलर में और रहें राजाओं की तरह

कम्नॉक, ऑस्ट्रेलिया 
यहां भी आप एक सप्ताह में केवल एक डॉलर में घर ले सकें। स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, शांत लेकिन खूबसूरत शहर एनएसडब्ल्यू(NSW), ऑस्ट्रेलिया में केवल 300 से कम निवासियों के साथ बसा हुआ है, जिसे अच्छे से पुन निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

लिवरपूल, इंग्लैंड 
2018 से अब तक 20 से अधिक घर बिक्री के लिए खाली पड़े हुए हैं और 12 और घरों को यहां बनाने की योजना की जा रही है। लिवरपूल के वेबस्टर ट्राएंगल एरिया में 1 डॉलर के घरों को आप अभी भी खरीद सकते हैं। इस तरह आप यूके के सबसे खूबसूरत शहर में संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। 

शिकागो, यूएसए 
ये जगह रहने और अपने व्यवसाय को शुरू करने और विकसित करने के लिए पर्याप्त है। आज यहां सैकड़ों खाली घर पड़े हुए हैं, जिन्हें आप अपने नाम कर सकते हैं। शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार, शिकागो न केवल एक डॉलर में घर बेच रहा है, बल्कि इसके साथ रहने के लिए एक बड़ी भूमि भी दी जाती है। बस इस बात का ध्यान दें कि ये एप्लिकेशन और वेट लिस्ट प्रक्रिया काफी बड़ी है, जिनसे आपको पहले गुजरना पड़ेगा।

रौबैक्स, फ्रांस 
यहां 1 डॉलर घर खरीदने के लिए बस इस बात का ध्यान रखें - TheLocal के अनुसार, आपको अपने पूरे परिवार के साथ छह साल से अधिक समय तक यहां की प्रॉपर्टी में रहना होगा। रूबैक्स फ्रांस के सबसे गरीब शहरों में से एक हो सकता है, लेकिन यह सांस्कृतिक विरासत के मामले में भी सबसे अमीर शहरों में से एक है। 

From around the web