Follow us

चार लाख साल लग सकते हैं एलियंस से संपर्क करने में, नहीं बचेंगे तब तक इंसान

 
New Research: एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल, तब तक नहीं बचेंगे इंसान

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया में एलियंस को लेकर हाल के दिनों में चर्चा तेज हो गई है। इनको लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जा रहे हैं। ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। सालों से वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में एलियन मौजूद हैं? लेकिन अभी तक इस मामले में वैज्ञानिकों को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। दुनियाभर में लोग एलियन को लेकर ऐसे-ऐसे दावे करते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। इन अजीबोगरीब दावों के बारे में जानकर हैरानी होती है। 

अभी तक एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता रहा है। इसको लेकर लोगों ने अलग-अलग दलीलें भी दी हैं। लेकिन अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाला दावा किया हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों को एलियंस से संपर्क साधने में हजारों साल लग सकते हैं। 

एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि हमारा ब्रह्मांड बहुत बड़ा है और इसमें जीवन की संभावना बेहद कम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर एलियंस से कभी संपर्क हो सका, तब धरती से इंसान खत्म हो जाएंगे। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर भाग्य अच्छा होता है, तो दो हजार साल में एलियंस से संपर्क हो सकता है। हालांकि एलियंस से संपर्क करने में चार लाख साल से ज्यादा का वक्त लग जाएगा। 

New Research: एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल, तब तक नहीं बचेंगे इंसान

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह नई रिसर्च की है। उन्होंने अलग-अलग गणना के आधार पर अनुमान लगाया है कि आकाश गंगा में करीब 36 प्रजातियों के होने की संभावना है। गैलेक्टिक स्टार के गठन, धातु वितरण और धरती जैसे ग्रहों को जो सितारे होस्ट करते हैं उनकी गणना से यह संख्या जुड़ी हुई है। 

इंसानों की प्रजाति के लिए चार लाख बहुद अधिक है, क्योंकि तीन लाख साल ही इंसान अस्तित्व हुआ है। 12,000 साल पहले इंसानों ने खेती करना सीखा है। शोधकर्ताओं द्वारा अलौकिक बुद्धिमान सभ्यताओं से संपर्क कर समय की गणना करने की कोशिश की है। 

धरती के आस-पास के ग्रहों पर जीवन की संभावना पर अलौकिक बुद्धिमान सभ्यताओं से संपर्क करने की कोशिश करना निर्भर है। अगर इन ग्रहों पर जीवन मौजूद है, तो उनके पास इतना ज्ञान है कि वो इंसानों के साथ संपर्क कर सकें। 

शोधकर्ताओं ने अपनी लिखी स्टडी में बताया है कि हो सकता है कि इंसानों की संभ्यता का जीवन काल बेहद सीमित हो। इसकी वजह जनसंख्या, परमाणु युद्ध, अचानक जलवायु परिवर्तन, धूमकेतू की पृथ्वी से टक्कर हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो एलियंस से इंसान कभी संपर्क नहीं कर पाएंगे। 

इंसानों की जासूसी कर रहे हैं एलियंस

इससे पहले हाल ही में एक अमेरिकी यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया कि धरती पर एलियंस इसानों की जासूसी कर रहे हैं। उनका दावा है कि इसके लिए एलियन एक समुद्री चिड़िया की मदद लेते हैं। यह वैज्ञानिक अमेरिका के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के लिए काम करते हैं जिनका नाम निक पोप है। पोप ने दावा किया है कि धरती पर इंसानों की जासूसी के लिए एलियंस समुद्री चिड़िया सिगल्स की मदद ले रहे हैं।

From around the web