Follow us

जहां जिंदा जलाए गए थे 1.60 लाख लोग, बेहद भूतिया है दुनिया का सबसे खौफनाक आइलैंड

 
जहां जिंदा जलाए गए थे 1.60 लाख लोग, बेहद भूतिया है दुनिया का सबसे खौफनाक आइलैंड

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हमारी धरती अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है। ज्यादातर राज आज तक नहीं खुल पाए हैं। इतना ही नहीं, दुनिया भर के वैज्ञानिक भी इन रहस्यों को पूरी तरह से नहीं समझ पाए हैं। इन रहस्यों में जंगल, नदियां, झीलें, समुद्र और यहां तक ​​कि कई द्वीप भी शामिल हैं। आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल आज हम आपको यूरोपीय देश इटली के एक द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में कहा जाता है कि जो भी इस द्वीप पर गया वह कभी वापस नहीं आया।

बता दें कि इस आइलैंड पर अक्सर रहस्यमयी घटनाएं घटित होती रहती हैं, जिसके कारण यह आइलैंड पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह रहस्यमयी द्वीप वेनिस शहर और इटली के लिडो के बीच वेनिस की खाड़ी में मौजूद है। इस आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि जो भी इस आइलैंड पर गया वो कभी जिंदा वापस नहीं आया। कई लोगों ने इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ। सबसे हैरानी की बात ये है कि यहां जो भी गया वो जिंदा वापस नहीं आया। इसीलिए इटली सरकार ने इस रहस्यमयी द्वीप पर किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है।

जहां जिंदा जलाए गए थे 1.60 लाख लोग, बेहद भूतिया है दुनिया का सबसे खौफनाक आइलैंड

कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले इटली में प्लेग की महामारी फैली थी, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया था। आपको बता दें कि उस समय इस महामारी का कोई इलाज नहीं था जिससे यहां की सरकार चिंतित थी. सरकार इस बीमारी के फैलने को लेकर चिंतित थी। इसी डर की वजह से सरकार ने इस आइलैंड पर करीब 160 हजार लोगों को जिंदा जला दिया था. इसके बाद यहां काला बुखार नामक बीमारी भी फैलने लगी। यह सब देखकर यहां की सरकार ने फैसला किया कि इन लोगों की लाशों को भी इसी टापू पर दफनाया जाए।

तभी से स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानने लगे। कहा जाता है कि आज भी इस द्वीप पर जले हुए लोगों की आत्माएं घूमती हैं। कई लोगों ने यहां आत्माओं को देखने का दावा किया है। द्वीप से अजीबोगरीब आवाजें सुनने के भी दावे किए गए हैं। इस आइलैंड पर हो रही रहस्यमयी घटनाओं के चलते इटली सरकार ने लोगों के यहां जाने पर बैन लगा दिया है. इसलिए अब इस आइलैंड पर कोई भी इंसान नहीं जा सकता है, लेकिन इस डरावने आइलैंड का सच आज तक सामने नहीं आया है.

From around the web