Follow us

इस झरने का पानी हो जाता है स्विमिंग पूल में गिरते ही गर्म, हजारों सालों से बना है रहस्य

 
इस झरने का पानी हो जाता है स्विमिंग पूल में गिरते ही गर्म, हजारों सालों से बना है रहस्य

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया भर में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं। जिनके रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। इसी तरह तुर्की की पामुक्कले हिल्स में भी एक राज छुपा है। जिसके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया। इन पहाड़ियों पर प्राकृतिक रूप से कई स्वीमिंग पूल बने हैं।

सबसे खास बात यह है कि ये स्विमिंग पूल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने रहस्यों से भी लोगों को अचंभित कर देते हैं। दरअसल, यहां आने के बाद झरने का पानी अपने आप गर्म हो जाता है। वैज्ञानिकों के लिए यह एक बड़ा रहस्य है, जो आज भी कायम है। वैज्ञानिक भी इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि यहां आकर पहाड़ी से निकलने वाला पानी कैसे गर्म होता है।

इस झरने का पानी हो जाता है स्विमिंग पूल में गिरते ही गर्म, हजारों सालों से बना है रहस्य

यहां के गर्म झील जैसे झरने हजारों साल से रहस्य बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। यहां आने वाले पर्यटक इस झरने के पानी में नहाकर लौट जाते हैं। माना जाता है कि इस पानी में नहाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

इन बीमारियों में त्वचा संबंधी कई बीमारियां शामिल हैं। इसी वजह से हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं और इसके गर्म पानी में नहाते हैं। यहां सबसे बड़ी पहेली यह है कि झरनों से निकलने वाले गर्म पानी के कुंड अपने आप बन जाते हैं। हालाँकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि उन्हें बनाया गया था। यह भी एक रहस्य है।

इस झरने का पानी हो जाता है स्विमिंग पूल में गिरते ही गर्म, हजारों सालों से बना है रहस्य

इस झरने के पानी को लेकर वैज्ञानिक भी कई बार शोध कर चुके हैं। हालांकि, गर्म पानी का रहस्य अभी भी बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने शोध में यह जरूर पाया है कि पानी में मौजूद खनिजों के बाहरी संपर्क में आने से यह कैल्शियम कार्बोनेट बनाता है। यह हजारों वर्षों से इस झरने के तट पर जमा होता रहा है। जिससे झरने ने सरोवर का रूप धारण कर लिया है।

From around the web