Follow us

ये है गुजरात का 'हाॅन्टेड' बीच, दिन ढलने के बाद जो गया लौट कर नहीं आया...

 
ये है गुजरात का 'हाॅन्टेड' बीच, दिन ढलने के बाद जो गया लौट कर नहीं आया...

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। देश में कई जगह ऐसी हैं जो भूतों की कहानियों के लिए मशहूर हैं। गुजरात का एक बीच भी ऐसी ही कहानियों के लिए जाना जाता है। गुजरात के दमास बीच के बारे में कहा जाता है कि यहां कुछ अदृश्य शक्तियां हैं।

शाम को सभी लोग यहां से लौट जाते हैं। शाम के बाद से लोगों को यहां जाने की इजाजत नहीं है। लोगों का मानना ​​है कि यहां भूतों का वास है। यहां भूत इकट्ठा होते हैं और शाम को जश्न मनाते हैं।

कहा जाता है कि भूतों के कारण यहां की रेत का रंग सफेद की जगह काला होता है। ऐसा माना जाता है कि यह देश का पहला प्रेतवाधित स्थान था।

सूरत से करीब 20 किमी दूर दमास या डुमास कहे जाने वाले इस बीच को प्रेमियों का पसंदीदा बीच कहा जाता है। जोड़े दिन भर इधर-उधर घूमते रहते हैं, लेकिन शाम को सभी भाग जाते हैं।

From around the web