Follow us

ये है धरती की सबसे खतरनाक जनजाती, यहां हर किसी के पास मिलती है AK-47

 
v

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। ऐसी रहस्यमयी जनजाति दुनियाभर में आज भी हैं, जो चर्चा में बने रहते हैं अपनी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान को लेकर। पूर्वी अफ्रीका के इथोपिया में ऐसी ही एक जनजाति है 'मुर्सी'। दुनिया में सबसे खतरनाक इस जनजाति के लोगों को माना जाता है क्योंकि इनका मानना है ' किसी को मारे बगैर जिंदा रहने से अच्छा है मर जाना।'

साउथ इथोपिया और सूडान बॉर्डर स्थित ओमान वैली में मुर्सी जनजाति का बसेरा है। इनकी कुल आबादी 10 हजार के करीब है। लोगों की बुरी नजर से बचने के लिए बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत इस जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। यह जनजाति अपनी परंपरा को भी लेकर चर्चा में बनी रहती है।  लिप-प्लेट के नाम से चर्चित इस बॉडी मॉडिफिकेशन के कारण यहां की महिलाएं दुनियाभर के पर्यटकों की नजर में आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं।  15-16 साल की उम्र में कबीले की लड़कियों को यह डिस्क पहनाई जाती है। अफ्रीका में अब मुर्सी, छाई और तिरमा जनजाति ही ऐसी हैं, जिसमें इस प्रथा का चलन अब भी जारी है।

ये है धरती की सबसे खतरनाक जनजाती, यहां हर किसी के पास मिलती है AK-47

जनजाति के बुजुर्गों के मुताबिक ऐसा करने से महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वे कम आकर्षक दिखती हैं। ऐसा माना जाता है कि जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में डिस्क लगाने का कारण उन्हें गुलाम खरीदने-बेचने वाले व्यापारियों से बचाना है।  लड़की की मां कबीले की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर 15-16 साल की उम्र में पहुंचने पर उसके निचले होंठ को काट देते हैं। घाव पकने तक उसमें लकड़ी का टुकड़ा फंसाया जाता है। फिर कुछ महीनों बाद उसमें 12 सेंटीमीटर व्यास की डिस्क फंसा दी जाती है, जो कि जीवन पर्यंत उसके होंठ में लगी रहती है।

इसके अलावा इस जनजाति के पुरुष महिलाओं के लिए आपस में डंडों से लड़ाई भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो शख्स लड़ाई में जीतता है उसे सबसे सुंदर बीवी मिलती है। ऐसा माना जाता है कि यहां हक की लड़ाई भी होती है, जिसमें किसी चीज के लिए दो शख्स आपस में लड़ जाते हैं, जबतक अगले की मौत ना हो जाए। मुर्सी जनजाति के लोग लड़ाई से पहले खूब जानवरों का खून पीते हैं, ताकी वो ज्यादा मोटे और ताकतवर बन सके और कीबले में अपना सम्मानजनक पोजीशन बना सकें। 

From around the web