Follow us

ये है दुनिया का सबसे धीमा देश, जहां साल के होते हैं 13 महीने और आठ साल पीछे है इसका कैलेंडर

 
ये है दुनिया का सबसे धीमा देश, जहां साल के होते हैं 13 महीने और आठ साल पीछे है इसका कैलेंडर

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। 1 जनवरी को पूरी दुनिया में नया साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इनमें से एक देश कई साल पीछे भी चला जाता है। यह देश भी नया साल मनाता है लेकिन आठ साल पहले। यानी इस देश ने साल 2013 को इस साल यानी 2021 में मनाया। इस हिसाब से यह देश आज भी दुनिया के तमाम देशों से आठ साल पीछे है। इतना ही नहीं इस देश में एक साल में भी 13 महीने होते हैं। जबकि पूरी दुनिया में हर देश का एक साल 12 महीने का होता है।

दरअसल, इस साल 2013 को अफ्रीकी देश इथियोपिया में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां की आबादी करीब 10 करोड़ है। यह देश दुनिया के सभी देशों से हर मामले में अलग है। यहां नया साल 1 जनवरी को नहीं बल्कि 11 सितंबर को मनाया जाता है।

ये है दुनिया का सबसे धीमा देश, जहां साल के होते हैं 13 महीने और आठ साल पीछे है इसका कैलेंडर

आपको बता दें कि इस देश में कॉप्टिक कैलेंडर के हिसाब से दिनों, महीनों और सालों की गणना की जाती है, जबकि बाकी दुनिया ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करती है। बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर को पोप ग्रेगोरी ने 1582 ई. में बनाया था, जिसने जूलियन कैलेंडर की जगह ले ली थी।

ये है दुनिया का सबसे धीमा देश, जहां साल के होते हैं 13 महीने और आठ साल पीछे है इसका कैलेंडर

इथियोपिया का मानना ​​है कि ईसा मसीह का जन्म 7 ईसा पूर्व हुआ था और उसी के अनुसार यहां दिनों की गिनती शुरू हुई, जिसके आधार पर कॉप्टिक कैलेंडर बनाया गया। वहीं, बाकी दुनिया में ईसा मसीह का जन्म ईस्वी सन् 1 में बताया जाता है। यही वजह है कि इथियोपियन कैलेंडर बाकी दुनिया से 7-8 साल पीछे है।

आपको बता दें कि इथियोपिया में न केवल नया साल मनाया जाता है, बल्कि कई त्योहार भी अलग-अलग तारीखों में मनाए जाते हैं। यहां क्रिसमस भी 25 दिसंबर को नहीं बल्कि 7 जनवरी को मनाया जाता है।

From around the web