Follow us

म्यांमार की यह 32 वर्षीय ब्यूटी क्वीन क्यों हो गई हथियार उठाने को मजबूर, जाने वजह

 
 म्यांमार की यह 32 वर्षीय ब्यूटी क्वीन क्यों हो गई हथियार उठाने को मजबूर, जाने वजह
लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। म्यांमार में सेना के तख्तापलट को 100 अधिक दिन बीत गए हैं। म्यांमार की जनता का सेना के खिलाफ प्रदर्शन जारी। म्यांमार की 32 वर्षीय ब्यूटी क्वीन ने भी सेना के खिलाफ बगावत कर दी है। वे सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई हैं। 2013 में थाईलैंड में आयोजित हुए पहले मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुईं तार तेत तेत ने इस दक्षिण एशियाई देश में सेना के खिलाफ हथियार उठाया है।
1 फरवरी को सेना ने सैन्य तख्तापलट पलट करते हुए देश की नेता आंग सान सू की को गिरफ्तार कर लिया और देश की सत्ता पर कब्जा जमा लिया। सू की की पार्टी के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया और लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचल दिया गया। सैन्य तख्तापलट के बाद से ही देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस झड़प में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

तार तेत तेत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर असॉल्ट राइफल के साथ तस्वीरों को शेयर किया है। तार तेत तेत ने 8 साल पहले 60 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया था। जिमनास्टिक इंस्ट्रक्टर ने म्यांमार के सीमा वाले इलाके में रहने वाले सशस्त्र समूहों का हाथ थामा है. इस बात की संभावना है कि अब बड़ी संख्या में लोग उनके साथ इस संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।
तार तेत तेत ने फेसबुक पर लिखा- 'समय आ गया है कि हम लड़ाई लड़ें। चाहे आप हथियार, कलम, की-बोर्ड रखें या लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के लिए पैसे दान करें। क्रांति को सफल बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने लिखा 'मुझसे जितना हो सकेगा मैं लडूंगीं। मैं सब कुछ त्यागने के लिए तैयार हूं। मैं अपने जीवन का बलिदान देने के लिए भी तैयार हूं।

अपने ट्विटर पर तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'क्रांति कोई सेब नहीं है, जो पकने के बाद खुद ब खुद गिर जाए। आपको इसे गिराना होता है। हम जरूर जीतेंगे। म्यांमार में 50 सालों तक चले सैन्य शासन के बाद कुछ हद तक लोकतंत्र की वापसी हुई थी, लेकिन 1 फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट ने चीजें बदल दीं।

From around the web