Follow us

छोटे से मच्छर ने पैर पर काट कर दिया ऐसा हाल, दुनिया का कोई भी डॉक्टर नहीं ढूंढ पाया इलाज

 
tg

मच्छर का काटना (mosquito bite) यूं तो हम सबको बहुत आम लगता है। रोजाना हमें कम से कम एक बार तो मच्छर काट ही लेता है। डेंगू या मलेरिया के मच्छर के अलावा अगर हमें कोई सामान्य मच्छर काटता है तो थोड़ी देर खुजली होने के बाद वह ठीक हो जाता है। लेकिन कंबोडिया (Cambodia)के रहने वाले इस युवक के साथ मच्छरों के काटने के बाद जो हुआ वो हम सोच भी नहीं सकते। 27 साल को बोंग थेट को कई साल पहले पैर में मच्छर ने काटा था।  पहले तो उसे ये सामान्य लगा लेकिन कुछ समय बाद उसका पैर सूज के हाथी के पैर जितना बड़ा हो गया। सालों से वह इस परेशानी से जूझ रहा है, पर अब तक इसका इलाज उसे नहीं मिल सका। 

दरअसल ये अजीबोगरीब घटना कंबोडिया (Cambodia) की है। यहां रहने वाले 27 वर्षीय बोंग थेट (Bong Thet) नाम के एक व्यक्ति को बचपन में मच्छर ने पैर पर काट लिया था। उस दौरान बोंग थेट ने इसके ऊपर अधिक ध्यान नहीं दिया था। वहीं उनके माता पिता ने भी इसे एक सामान्य खरोंच समझ नजरअंदाज कर दिया था।

यह छोटी सी खरोंच धीरे धीरे फिर ट्यूमर में तब्दील हो गई। बोंग एक गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता पिता मजदूरी कर रोजी रोटी चलाते हैं। वे अपने बेटे का इलाज करने में असक्षम थे। ऐसे में जल्द ही उनके पैर का यह ट्यूमर और भी बड़ा होता चल गया। उसमें कई गाठे भी पड़ने लगी। अब वर्तमान में उनके पैर का आकार सामान्य पैर से पांच गुना अधिक है।

बोंग थेट की यह हालत देख एक महिला ने उन्हें दो लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दी थी। हालांकि जब वे इलाज के लिए गए तो डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए उनसे कहा गया कि ये एक लाईलाज बीमारी है। इसका अब कुछ नहीं हो सकता है। उन्हें जिंदगीभर इसी बड़े पैर के साथ रहना होगा।

बोंग बचपन से एक फुटबॉलर बनना चाहते थे, हालांकि उनके पैर की यह कंडीशन के चलते उनका सपना टूट गया। सपना छोड़िए अब तो वे एक सामान्य जिंदगी भी नहीं जी पा रहे हैं। वे जब 12 वर्ष के थे तब से ही उन्हें पैर से चलने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते उनका स्कूल भी बंद हो गया था। अब तब से लेकर अब तक वे जैसे तैसे अपना जीवन जी रहे हैं।

बोंग को यह बात सुन झटका लगा कि उनका अब कभी इलाज नहीं हो पाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात पर खुशी जाहीर करी कि महिला ने उनके इलाज के लिए दो लाख की मदद दी।

From around the web