Follow us

मुर्गी को डसा कोबरा ने, फिर मुर्गी के मालिक ने सांप को दिए करंट के झटके, देखिए फिर क्या हुआ Video

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। बैतूल में एक कोबरा को करंट लगाने का मामला सामने आया है। कोबरा के डंसने से एक मुर्गी की मौत हो गई। उसने अंडे और चूजे को भी निगल लिया था। इसी से गुस्साए मुर्गी मालिक ने सांप को यह सजा दी। उसने अंडे खाने डिब्बे में घुसे कोबरा को पहले बंद किया। फिर बॉक्स में बिजली का तार डाल दिया। कोबरा बेहोश हुआ, तो उसे फेंकने की तैयारी कर ली। लोगों को पता चला तो उन्होंने सर्प मित्र को बताया। सर्प मित्र ने उसे पानी में डाला, उसने खाए चूजे उगल दिए। 3 घंटे बाद वह नॉर्मल हुआ, तो जंगल में छोड़ दिया गया।

दरअसल, घोड़ाडोंगरी के मोरडोंगरी गांव में गुरुवार शाम एक घर में कोबरा सांप घुस गया था। कोबरा ने घर में दो मुर्गी के बच्चे और 4 अंडे निगल लिए। घरवालों की नजर जब कोबरा पर पड़ी। तमतमाए मुर्गी मालिक ने करंट लगाकर सांप को मारने का प्रयास किया। करंट लगने से सांप बेहोश हो गया। घरवालों को लगा कि वह मर गया। वे उसे फेंकने की फिराक में थे। लोगों ने इसकी जानकारी सर्प मित्र भीम साहू को दे दी। साहू मौके पर पहुंचे। सांप की सांसें चल रही थीं।

सर्प मित्र भीम साहू ने बताया कि सांप को करंट लगाने से वह बेहोश हो गया था। इलाज के दौरान उसे 3 घंटे के लिए पानी में छोड़ दिया। इससे वह पहले की तरह नॉर्मल हो गया। स्वस्थ होने के बाद वन विभाग को जानकारी दी। फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

रेंजर अमित साहू का कहना है कि हमें बताया गया था कि वे सांप का रेस्क्यू कर लेकर आए थे। करंट लगाने की बात सामने नहीं आई थी। आपके द्वारा यह बात पता चली है। मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

From around the web