Follow us

क्या आप भी देखना चाहते हैं भविष्य की दुनिया, ये शख्स पहुंचा 2027 में, वीडियो शेयर कर दिखाई 6 साल बाद की दुनिया

 
क्या आप भी देखना चाहते हैं भविष्य की दुनिया, ये शख्स पहुंचा 2027 में, वीडियो शेयर कर दिखाई 6 साल बाद की दुनिया

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। आजकल की दुनिया में आये दिन कुछ ना कुछ अजीबो गरीब देखने और सुनने को मिलता है। वहीं कई लोग तो दुनिया से हटकर कुछ नया करने में लगे रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को अजीबो-गरीब हैरान करने वाले दावे करते देखे और सुना जा सकते हैं। हाल ही में एक महिला ये दावा किया कि, उसने एलियन से शारीरिक संबंध बनाए हैं। इन सब के अलावा सोशल मीडिया पर एक और नया व हैरान करने वाली बात चल रहीं है जहां एक टिक टॉकर ने दावा किया है कि, शख्स का कहना है वो 2027 में फंस गया है।उसने एक वीडियो भी शेयर किया है और कहा वह गलती से फ्यूचर में चला गया है। वीडियो स्पेन में सुनसान सड़कों पर कारों और इमारतों के साथ फिल्माया गया। इस वीडियो में कोई शख्स नहीं दिख रहा है। 2027 ते इस टाइम ट्रैवलर ने दावा किया है कि सामूहिक विनाश वह दुनिया में अकेला बचा है। जेवियर नाम के इस शख्स ने दावा किया है कि, वह ये वीडियो वर्ष 2027 से पोस्ट कर रहा है। इन वीडियोज में खाली सड़कें, मॉल और घर नजर आ रहे हैं। लेकिन इन वीडियोज में कोई भी आदमी नहीं दिख रहा है। 

क्या आप भी देखना चाहते हैं भविष्य की दुनिया, ये शख्स पहुंचा 2027 में, वीडियो शेयर कर दिखाई 6 साल बाद की दुनिया

इस दुनिया में पिछले 219 दिन से अकेला है 
उसका कहना है कि, 6 साल बाद दुनिया ऐसी हो जाएगी। एक अन्य वीडियो को उसने ड्रोन से फिल्माया है। जिसमें वे समुद्र के किनारे अकेला खड़ा नजर आ रहा है। इसने दावा किया कि, उसके घर के पीछे वाले चिल्ड्रन पार्क में बच्चे नहीं हैं। और वह पिछले 219 दिन से इस दुनिया में अकेला है। जेवियर के टिकटॉक पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जेवियर द्वारा इस हफ्ते टिकटॉक पर शेयर किए गए इस वीडियो अब लाखों लोग देख चुके हैं। 

क्या आप भी देखना चाहते हैं भविष्य की दुनिया, ये शख्स पहुंचा 2027 में, वीडियो शेयर कर दिखाई 6 साल बाद की दुनिया

ये सारे वीडियोज स्पेन के हैं। जेवियर का दावा है कि, 13 फरवरी से भविष्य में फंसा हुआ है। उसने बताया कि अचानक एक दिन वो अस्पताल में उठा और उसके बाद खुद को पूरे शहर में अकेला पाया। जेवियर का कहना है कि ये सारे वीडियोज 2027 के हैं। आज से 6 साल बाद दुनिया ऐसी दिखेगी। वो गलती से भविष्य में चला गया है। उसे लौटने का कोई तरीका नहीं मिल रहा है। ऐसे में उसके लिए 2027 में एक-एक दिन बिताना काफी मुश्किल पड़ रहा है। 

क्या आप भी देखना चाहते हैं भविष्य की दुनिया, ये शख्स पहुंचा 2027 में, वीडियो शेयर कर दिखाई 6 साल बाद की दुनिया

लोगों ने उठाए सवाल 
उसने वीडियो शेयर कर लिखा कि, मैं मानव जीवन को खोजने की कोशिश करता रहता हूं। मैं उम्मीद खोने लगा हूं। आज मुझे खाने के लिए कुछ मिला है। यह कब तक चलेगा? लोगों से मदद मांग रहा है।वीडियो में यह शख्स दावा कर कहा कि, पूरी दुनिया में कोई इंसान नहीं बचा है। उसने शॉपिग मॉल के अंदर की तस्वीरें शेयर की है। जिनमें दुकानें तो खुली हुई हैं,लेकिन उनके अंदर कोई नहीं दिख रहा है। इसके साथ उसके वीडियो पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए है। जैसे लोगों के विलुप्त होने पर बिजली कैसे जनरेट हो रही है, सड़के गलियां इतनी साफ कैसे हैं।

From around the web