Follow us

क्या आप जानते हैं नोटों से जुड़ी ये रहस्यमयी जानकारी, जानते ही चौंक जायेंगे आप

 
क्या आप जानते हैं नोटों से जुड़ी ये रहस्यमयी जानकारी, जानते ही चौंक जायेंगे आप

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। रुपयों का इस्तेमाल  हर रोज कुछ खरीदने, किराया देने और कई कार्यों के लिए हम सभी करते हैं। लेकिन यह नोट किसी चीज से बनाए जाते हैं क्या आप जानते हैं। नोट कागज से बनता है अधिकतर लोग सोचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कपास का इस्तेमाल नोट को बनाने के लिए किया जाता है। कागज का इस्तेमाल नोट बनाने के लिए इसलिए नहीं किया जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक नहीं चलता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया केंद्रीय बैंक के अनुसार, वह लंबे समय तक चल सके इसलिए नोट में सौ प्रतिशत कपास का इस्तेमाल होता है।  

भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में नोट बनाने के लिए कपास का इस्तेमाल होता है। कपास से नोट बनाने के पीछे कई वजहे हैं। कागज जल्दी फट जाता है, लेकिन कपास ज्यादा मजबूत होता है। चलिए जानते हैं भारतीय नोटों से जुड़ी रोचक बातें जो अभी तक आप नहीं जानते होंगे। 

 भारत में बनने वाले नोटों में ज्यादा से ज्यादा सिक्योरिटी फीचर दिए जाते हैं। ये सिक्योरिटी फीचर नकली या जालसाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए होते हैं। भारतीय नोटों में समय समय पर बदलाव होता रहता है। कपास के रेशे में एक फाइबर मिलता है जिसका नाम लेनिन है। नोट बनाने के लिए कपास के अलावा गैटलिन और आधेसिवेस सोलुशन का प्रयोग होता है। इसकी वजह से नोट की उम्र लंबी होती है।

क्या आप जानते हैं नोटों से जुड़ी ये रहस्यमयी जानकारी, जानते ही चौंक जायेंगे आप

रिजर्व बैंक, सरकार और दूसरे हितधारकों की सलाह पर एक साल में मूल्यवर्ग के मुताबिक, नोटो की मात्रा के बारे में जानकारी ली जाती है। भारत में नोट जारी का करने का अधिकार सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास है। अधिनियम की धारा 22 के अनुसार उसे यह अधिकार मिला हुआ है। 

नोटों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कटे फटे नोटों को नष्ट कर दिया जाता है। प्रचलन से लौटे हुए नोटो की जांच की जाती है और जो सही होते हैं उन्हें फिर से जारी किया जाता है। देश की जनता को रिजर्व बैंक अच्छी गुणवत्ता वाले नोट मुहैया कराता है। 
 

From around the web