Follow us

क्या आपने चखा है इन 5 लजीज भारतीय व्यंजनों का स्वाद, खाने के बाद हो जाएंगे दीवाने

 
/3

दिल्ली दिलवालों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है और यहां पर खाने पीने के एक से बढ़कर एक आइटम मिलते हैं जो किसी को भी दीवाना बना सकते हैं। बटर चिकन यहां की सबसे फेमस डिश है जिसका लाजवाब स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। पुरानी दिल्ली में मौजूद मोती महल रेस्टोरेंट में सबसे पहले इस डिश को बनाया गया था। धीरे-धीरे यह इतनी फेमस हो गई कि अब यह पूरी दिल्ली में मिलने लगी है।

/3

भारत की पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान का जयपुर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। घूमने के साथ अगर आप बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके यहां के दाल बाटी चूरमा जरूर खाना चाहिए।

/3

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अपने नवाबी अंदाज के चलते पहचाना जाता है। यहां पर आपको वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह के फूड आइटम मिल जाएंगे। यहां गिलौटी कबाब भी मिलता है जो प्रसिद्ध लखनवी और अवधि कबाब के तौर पर पहचाना जाता है। जब कोई व्यक्ति कबाब खाता है तो उसे अच्छी तरह से चबाना होता है लेकिन यह एक ऐसी चीज है जो मुंह में रखते ही घुल जाती है।

/3

हैदराबाद में बिरयानी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और यहां पर आपको एक नहीं बल्कि अलग-अलग वैरायटी की बिरयानी खाने को मिल जाएगी। वैसे तो देश भर में आपको बिरयानी के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन हैदराबादी बिरयानी का जो स्वाद होता है वह किसी को भी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर सकता है।

/3

मीठे खाने के शौकीन तो जहां जाते हैं वहां की प्रसिद्ध मिठाई का स्वाद चखना पसंद करते हैं। अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन है तो आपको कोलकाता का रसगुल्ला जरूर खाना चाहिए। कोलकाता एक ऐसा शहर है जहां पर कई मिठाईयां ने जन्म लिया है। 1868 में पहली बार इस स्वादिष्ट मिठाई का निर्माण किया गया था। मीठे रस से भरी ये स्पंजी डिश न केवल बंगालियों को पसंद है बल्कि इसे देश भर में पसंद किया जाता है।

Post a Comment

From Around the web