Follow us

यहां मुर्दों को कब्र में रहने के लिए देना पड़ता है हर महीने टैक्स, पैसा नहीं मिलने पर शव को निकाल फेंकते बाहर

 
यहां मुर्दों को कब्र में रहने के लिए देना पड़ता है हर महीने किराया, पैसा नहीं मिलने पर बाहर निकाल देते हैं शव

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं जो बेहद अजीब हैं। अलग-अलग देशों में अलग-अलग रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। कई जगहों पर रीति-रिवाज और परंपराएं इतनी अजीब होती हैं कि उनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन परंपराओं को लोग सदियों से निभाते आ रहे हैं। जब आप किसी घर में जाते हैं तो आपको किराया देना पड़ता है। लेकिन क्या आपने सुना है कि मृतकों को कब्र में रहने के लिए किराया देना पड़ता है? हाँ, ऐसा एक जगह होता है.

यहां मुर्दों को कब्र में रहने के लिए देना पड़ता है हर महीने किराया, पैसा नहीं मिलने पर बाहर निकाल देते हैं शव

कब्र के लिए किराया देना होगा
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोगों को अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए किराया देना पड़ता है। किराया न देने पर लाश को फेंक दिया जाता है। आपको यह बात अजीब लग सकती है लेकिन इस प्रथा का पालन किया जाता है। यह अजीब नियम अमेरिका के एक देश में लागू होता है।

किराया हर महीने देना होगा
अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में मृतकों को दफनाने के लिए हर महीने किराया दिया जाता है। यहां अगर किसी रिश्तेदार की कब्र का मालिक एक महीने का किराया देने में असमर्थ है तो शव को उस कब्र से निकालकर सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है। कब्र में उसकी जगह दूसरी लाश दफना दी जाती है. इन कब्रों का किराया भी काफी महंगा है।

यहां मुर्दों को कब्र में रहने के लिए देना पड़ता है हर महीने किराया, पैसा नहीं मिलने पर बाहर निकाल देते हैं शव

इसी वजह से ऐसा नियम बनाया गया
दरअसल, ग्वाटेमाला में जगह की कमी के कारण मल्टीस्टोरी कब्रिस्तान का चलन है, जहां एक कब्र के ऊपर दूसरी कब्र बनाई जाती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कब्र का किराया देने में असमर्थ है तो उसके परिवार के सदस्यों के शवों को बाहर निकाल दिया जाता है और अन्य शवों को अंदर रख दिया जाता है। यहां लोग जीवित रहते हुए ही अपनी कब्र के किराये का इंतजाम कर लेते हैं। वहीं, गरीब लोगों के लिए यह काफी मुश्किल है। कब्रिस्तान में कई खोदी हुई लाशें और कई बैठे और खड़े शव भी पाए जाते हैं।

Tags

From around the web