Follow us

इस कुंए से हर समय निकलती रहती है रहस्यमयी रोशनी, कोई नहीं जान पाया इसकी वजह

 
इस कुंए से हर समय निकलती रहती है रहस्यमयी रोशनी, कोई नहीं जान पाया इसकी वजह

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। आपने दुनिया भर में कई रहस्यमयी चीजों के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। दरअसल, पुर्तगाल के सिंतारा में एक रहस्यमयी कुआं है जिससे हमेशा एक अजीब सी रोशनी निकलती रहती है। आज तक वैज्ञानिक भी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि यह रहस्यमयी रोशनी कहां से आती है।

s

इस कुएं को लोग 'विशिंग वेल' भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर मनोकामना पूरी करता है। यही कारण है कि लोग इस कुएं में सिक्के डालकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। लोगों का मानना ​​है कि ऐसा करने से उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

आमतौर पर किसी भी कुएं का उपयोग जल संरक्षण के लिए किया जाता था, लेकिन यह दुनिया का अनोखा कुआं है जिसकी स्थापना धार्मिक दीक्षा संस्कार के लिए की गई थी। हालाँकि, इसकी स्थापना का सिद्ध उद्देश्य आज तक कोई नहीं जान पाया है।

इस कुंए से हर समय निकलती रहती है रहस्यमयी रोशनी, कोई नहीं जान पाया इसकी वजह

इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि इसके अंदर रोशनी दिखाई देती है, जो सामान्य तौर पर संभव नहीं है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। बड़े-बड़े विद्वानों से लेकर वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक नाकाम रहे हैं।

इस कुएं की गहराई की बात करें तो यह किसी चार मंजिला इमारत जितना गहरा है। ऐसा कहा जाता है कि जितना अधिक कोई इस कुएं के अंदर जाने की कोशिश करता है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यही कारण है कि यह कुआं आज भी लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है।

Tags

From around the web