Follow us

OMG: भारत की इन मशहूर जगहों पर भारतीयों को ही है No Entry

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। शायद ही कोई सोच सकता हो कि देश में ऐसी भी कई जगह हैं जहां भारतीयों के जाने पर प्रतिबंध लगा है। इन जगहों पर केवल विदेशी पर्यटक ही जा सकते हैं। इनमें से कोई समुद्री बीच है तो कोई मशहूर होटल। यहां हम आपको भारत में स्थित ऐसी ही 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

बेंगलुरु में स्थित यूनो-इन-होटल

बेंगलुरु शहर की गिनती देश के मॉडर्न शहरों में होती है। लोग यहां की नाइट लाइफ भी पसंद करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा के हिसाब से भी यह शहर अन्य कई शहरों से बेहतर माना जाता है। इतना शानदार शहर होने के बावजूद यहां एक ऐसी जगह है जहां पर भारतीय ही नहीं जा सकते। जी हां, ये जगह है यूनो-इन नामक होटल। शहर में यह होटल साल 2012 में बनाया गया था। इस होटल में केवल जापान के लोग ही जा सकते थे। भारतीयों के लिए इस होटल में नो एंट्री थी। होटल के शुरु होने के दो साल बाद ही नस्लीय भेदभाव के आरोपों के चलते इस होटल को बंद कर दिया गया था।

भारत की ऐसी 5 जगह जहां भारतीयों के ही जाने पर लगा है BAN

फ्री कसोल कैफे, कसोल 

हिमाचल प्रदेश के कसोल में स्थित इस कैफे में ग्राहकों की काफी भीड़ लगी रहती है। साल 2015 में इस होटल पर आरोप लगाया गया था कि यहां सिर्फ इजरायली लोगों को ही एंट्री मिलती है। कैफे में एक भारतीय महिला को अंदर जाने पर भी रोक दिया गया था।

भारत की ऐसी 5 जगह जहां भारतीयों के ही जाने पर लगा है BAN

गोवा के समुद्री बीच 

समुद्र किनारे बसा गोवा देश और विदेश के टूरिस्ट्स से भरा रहता है। कई देशों के लोग यहां घूमने व अपनी छुट्टी मनाने आते हैँ। बताया जाता है कि यहां कई ऐसे समुद्री बीच हैं जहां सिर्फ विदेशी पर्यटकों को ही एंट्री दी जाती है। देश के पर्यटकों पर इन बीचों पर जाने पर बैन लगा हुआ है।

भारत की ऐसी 5 जगह जहां भारतीयों के ही जाने पर लगा है BAN

चेन्नई में स्थित कई लॉज 

चेन्नई में कई ऐसे होटल व लॉज स्थित हैं जहां सिर्फ उन लोगों को जाने दिया जाता है जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है। एक अखबार के मुताबिक, इन होटलों व लॉज पर भारतीय नीतियां लागू नहीं होती हैँ।

भारत की ऐसी 5 जगह जहां भारतीयों के ही जाने पर लगा है BAN

पुडुचेरी का समुद्री बीच 

गोवा के समुद्री बीच के अलावा एक और ऐसी जगह है जहां के बीच पर भारतीय लोगों का जाना प्रतिबंधित है। ये बीच केवल विदेशी पर्यटकों के लिए ही खुले रहते हैँ। भारत के लोग यहां नहीं जा सकते हैँ।

From around the web