Follow us

पत्नी की फोटो लगाते हैं लोग इस मुस्लिम देश में घरों की दीवारों पर, जानिए यहां की और भी हैरान करने वाली बातें

 
पत्नी की फोटो लगाते हैं लोग इस मुस्लिम देश में घरों की दीवारों पर, जानिए यहां की और भी हैरान करने वाली बातें

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हर किसी देश के रीति-रिवाज और परंपराएं उसको दूसरे देशों से अलग बनाती है। दुनिया में सभी देशों में अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे ऐसा ही दुनिया का एक मुस्लिम देश है। जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा मुस्लिम देश ब्रुनेई की कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं। 

अमीर देशों के लोग अपने रहने के लिए अच्छे बंगले बनाते हैं और इसके साथ ही कई लग्जरी गाड़ियां भी रखना पसंद करते हैं।  दुनिया के अमीर देशों में ब्रुनेई की भी गिनती होती है। लेकिन ब्रनेई के लोगों की पसंद ठीक इसके उलट है। आपको तो हैरानी होगी और यकीन भी नहीं होगा ब्रनेई के लोगों की पसंद के बारे में जानकर। आप कहेंगे कि क्या किसी देश के लोग ऐसा भी कर सकते हैं। आईए जानते हैं ब्रुनोई की अजीबोगरीब और दिलचस्प बातें... 

ब्रुनेई के लोगों की पसंद

दुनिया के कई देशों की तरह ब्रुनेई पर भी अंग्रेजों का राज था। यह देश 1 जनवरी 1984 में आजाद हुआ था। यहां के लोगों को घरों से ज्यादा अपने पास लग्जरी गाड़ियां रखना पसंद है। इस देश में घरों से अधिक गाड़ियां हैं। इस देश के रिवाज के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। यहां पर दीवारों पर पत्नी की फोटो लगाई जाती है। इसके साथ ही यहां पर यहां के सुल्तान की भी फोटो लगी होती है। यहां पर अभी भी राजा का शासन है। 

पत्नी की फोटो लगाते हैं लोग इस मुस्लिम देश में घरों की दीवारों पर, जानिए यहां की और भी हैरान करने वाली बातें

जानिए क्या है खान पान

बताया जाता है कि ब्रुनेई में लोगों को कारें इतनी पसंद हैं कि यहां पर घरों से ज्यादा गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक हजार के लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं।  यहां के लोगों का खान पान भी बाकी लोगों से अलग है। यहां पर लोग फास्ट फूड खाने से बचते हैं। इसकी वजह से आपको यहां पर फास्ट फूड के रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही दिखाई देते हैं। सबसे खास यह है कि यहां तेल के दाम काफी कम है और परिवहन टैक्स भी बेहद कम है। 

ब्रुनेई के राजा दुनिया के सबसे अमीर राजाओं में शामिल हैं। उनको गाड़ियों का इतना शौक है कि उन्होंने अपने पास 7000 कारें रखी हैं। उन्होंने अपनी निजी कार में सोना जड़वाया हुआ है। वह 700 कमरों वाले महल में रहते हैं। साल 2008 में एक रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक राजा की सम्पत्ति करीब 1363 अरब रुपये थी। 

From around the web