Follow us

इस आलीशान होटल में रुकने वालों के साथ होता है कुछ ऐसा, रात होते ही कांपने लगते हैं लोग

 
इस आलीशान होटल में रुकने वालों के साथ होता है कुछ ऐसा, रात होते ही कांपने लगते हैं लोग

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। आप कहीं जाएंगे तो जाहिर तौर पर वहां किसी होटल में ही रुकेंगे। हो सकता है कि आप बहुत आराम से रात बिता रहे हों, लेकिन सोचिए अगर आप किसी होटल के कमरे में ठहरे हों और रात के दौरान वहां कुछ अजीब चीजें होने लगें तो आप क्या करेंगे। यकीनन आप किसी भी होटल में रुकने से पहले चिल्ला उठेंगे और हजार बार सोचेंगे।

अमेरिका के कोलोराडो में एक ऐसा होटल है। यह होटल दिखने में बेहद शानदार है। लेकिन यहां रहने वाले लोगों को रात में पसीना आने लगता है। वे कांपने लगते हैं. वजह भी बेहद डरावनी है, जिसे जानकर आप जरूर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह होटल अमेरिका के कोलोराडो में है।

वैसे तो कोलोराडो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन रात होने से पहले ही चले जाते हैं। क्योंकि यह जगह भुतहा होटल की वजह से काफी मशहूर है। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद इस होटल में रहस्यमयी शक्तियां निवास करती हैं, जो यहां के पूरे क्षेत्र को प्रभावित करती हैं।

इस आलीशान होटल में रुकने वालों के साथ होता है कुछ ऐसा, रात होते ही कांपने लगते हैं लोग

इस होटल का नाम स्टेनली है। 100 साल पुराने इस होटल में 138 कमरे हैं। यह होटल 1909 में फ्रीमैन ऑस्कर स्टेनली और उनकी पत्नी फ्लोरा स्टेनली द्वारा बनाया गया था। जब यह होटल बना तो यहां रहने वाले लोगों को अजीब सी अनुभूति होने लगी। ऐसा कहा जाता है कि इस होटल में ठहरे कई लोगों की यहां अचानक मौत हो चुकी है। उनकी मृत्यु के बाद होटल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से खोल दिया गया।

ऐसा कहा जाता है कि एक बार एक लेखक स्टीफन किंग अपनी पत्नी और बेटे के साथ इस होटल में रात भर रुके थे। वह उस समय होटल में एकमात्र अतिथि थे। रात का समय था और उनका बेटा होटल की गैलरी में खेल रहा था। तभी उसे अपने बेटे के पीछे एक डरावनी परछाई दिखाई दी। यह सब देखकर स्टीफन बुरी तरह डर गए और अगले ही दिन होटल खाली कर दिया।

इस आलीशान होटल में रुकने वालों के साथ होता है कुछ ऐसा, रात होते ही कांपने लगते हैं लोग

स्टीफन ने होटल की घटनाओं के बारे में एक किताब भी लिखी है। उन्होंने अपनी किताब में कई बातों का जिक्र किया है. इसे पढ़कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. स्टीफन उस होटल के कमरा नंबर 237 में रुके थे. होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि कमरा नंबर 237 पहले नंबर 217 था।

जिसमें एक पाइप से गैस लीक होने से धमाका हो गया और एक क्लीनर की मौत हो गई. तभी से उस कमरे में अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। जिसके कारण पूरा होटल एक डरावनी छाया जैसा दिखता है। इस होटल के आसपास के लोगों का कहना है कि रात के समय यहां से अजीब सी आवाजें आती हैं। कई बार रात के समय होटल में बिजली गुल होने पर भी होटल की लाइटें अपने आप चालू हो जाती हैं।

Tags

From around the web