इस रहस्यमयी झील से आती है अजीबो-गरीब आवाजें, पानी पीते ही चली जाती है लोगों की जान

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हमारी धरती पर कई ऐसी प्राकृतिक जगहें हैं जो किसी रहस्य से कम नहीं हैं। ऐसी ही एक झील दक्षिण अफ्रीका में है। जिसका जल पीने के बाद कोई नहीं रहता। लिंपोपो प्रांत की इस झील का नाम फुंदूजी है। कहा जाता है कि फुंदूजी झील का पानी पीने वाला कोई नहीं बचता। पानी पीते ही उसकी मौत हो जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्राचीन काल में यहां से गुजरने वाले एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने भोजन और आश्रय से वंचित कर दिया था, जिसके बाद उसने उन लोगों को श्राप दिया और झील में प्रवेश कर गायब हो गया। कहा जाता है कि इस झील के अंदर से सुबह-सुबह ढोल की आवाजें और जानवरों और लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि झील की रखवाली पहाड़ पर रहने वाला एक विशालकाय अजगर करता है, जिसे खुश करने के लिए हर साल वेंडा आदिवासी समुदाय के लोग एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं जिसमें कुंवारी लड़कियां नृत्य करती हैं। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण प्राचीन काल में भूस्खलन के कारण मुटली नदी के प्रवाह को रोक देने के कारण हुआ था। सबसे रहस्यमयी बात यह है कि इस झील का पानी बहुत साफ है फिर भी इस पानी को पीने से लोगों की मौत हो जाती है।
कुछ लोगों ने पानी के रहस्य का पता लगाने की कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार जांचकर्ताओं को इस काम में सफलता नहीं मिली। कहा जाता है कि साल 1946 में एंडी लेविन नाम के शख्स को इस झील के पानी की सच्चाई का पता चला। वहां से वह पानी और कुछ पौधे लेकर चला गया।
लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया। ऐसा उनके साथ कई बार हुआ। इसके बाद उन्होंने पानी और पौधे फेंके, तभी उन्हें सही रास्ता नजर आया। कहा जाता है कि घटना के एक सप्ताह बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके कारण स्थानीय लोग इस झील का पानी नहीं पीते हैं।