Follow us

अपने अजीब पहनावे के साथ लड़खड़ा रही थी महिला, जांच में निकली ऐसी चीज कि सभी हो गए हैरान

 
महिला अपने स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स (एक प्रकार के चूहे) छुपाकर ले जा रही थी। 

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। आजकल की दुनिया में अक्सर लोग कई तरह के अजीबो गरीब काम करते रहते है। इस तरह के लोगा पुरी दुनिया से हटकर कुछ नया करना चाहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक महिला ताइवान के किनमेन शहर के पोर्ट पर लड़खड़ाती हुई चल रही थी। तटरक्षक बल अधिकारियों को उसे देखकर शक हुआ जिसके बाद महिला की तलाशी ली गई। महिला के स्कर्ट के अंदर तलाशी के दौरान  से ऐसी अजीब चीज निकली, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल महिला अपने स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स (एक प्रकार के चूहे) छुपाकर ले जा रही थी। 

तटरक्षक बल के मुताबिक गर्बिल्स की तस्करी के आरोप में 60 वर्षीय वु नामक महिला को किनमेन के शुइतोउ पोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछताछ पर महिला ने बताया कि वो इन गर्बिल्स को अपने दोस्तों के लिए चीन से लेकर आई थी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि उसके दोस्त कौन थे। 

महिला अपने स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स (एक प्रकार के चूहे) छुपाकर ले जा रही थी। 

सुत्रों की माने तो महिला ने जो स्कर्ट पहन रखी थी वो काफी फुली हुई नजर आ रही थी। साथ ही वो पोर्ट पर सही से चल भी नहीं पा रही थी। ये देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने महिला के कपड़ों की जांच की। जिसमें यह पता चला कि महिला गर्बिल्स को अपने स्कर्ट के अंदर छुपाकर ले जा रही थी वो सभी जिंदा थे। एक नर गर्बिल्स को उसने 50 युआन यानी करीब 525 रुपये में खरीदे थे, जबकि एक मादा गर्बिल्स के बदले उसने 150 युआन यानी करीब 1574 रुपये दिये थे। साथ ही महिला ने गर्बिल्स को ले आने के लिए परिवहन शुल्क के तौर पर भी 60 युआन यानी करीब 630 रुपये चुकाए थे। 

बताया जा रहा है कि, अधिकारियों ने कहा कि महिला को स्मगलर्स ने जांच प्रोसेस के बारे में पता लगाने के लिए भेजा होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।बता दें कि चीन के मार्केट में ये गर्बिल्स काफी महंगी कीमत पर बिकते हैं। वहां एक नर गर्बिल की कीमत करीब 1100 रु और एक मादा गर्बिल की कीमत 2200 रुपए हैं। 

From around the web