Follow us

दुनिया में एक ऐसी जगह जहां लगती है दुल्हनों की मंडी, जानिए पुरा मामला

 
दुनिया में एक ऐसी जगह जहां लगती है दुल्हनों की मंडी, जानिए पुरा मामला

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। हमारे आसपास कई ऐसी अजीबो गरीब चीजें होती है जिन पर विश्वास करना संभव नहीं होता है। हालाँकि, दुनिया का यही उसूल है की अगर आपके पास पैसा है तो आप कुछ भी खरीद सकते हैं, वही अगर लोग ख़रीदने को तैयार हैं तो दुनिया में कुछ भी बिक सकता है। आपने भी आपके जीवन में कई चीजें खरीदी और बेचीं होगी।  लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की दुनिया में ऐसी भी जगहें हैं जहां आप जाकर दुल्हन खरीद सकते हैं। जी हाँ ! आपने बिलकुल सही सुना है, शायद आपने अपने जीवन में इसकी कल्पना नहीं की होगी लेकिन यह सच है की ऐसे भी बाजार हैं जहां आप दुल्हन खरीद सकते हैं। इस तरह के बाजारों में लोग अपनी पसंद की दुल्हनों को पैसे देकर खरीदते है और उनके साथ शादी करते हैं। तो आईये जानते हैं इसके बारे में

बुल्गारिया ही दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जंहा के बाजारों में आप पैसे देकर मनपसंद दुल्हन को खरीद सकते है, और सारी उम्र के लिए उसे अपना बना सकते हैं। बुल्गारिया में स्तारा जागोर नाम की जगह है, जहां साल में चार बार दुल्हनों का बाजार लगता है। यहां आने वाले लोग अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकते हैं।  

दुनिया में एक ऐसी जगह जहां लगती है दुल्हनों की मंडी, जानिए पुरा मामला

यहां सालों से ये अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां की लड़कियों को स्कूल से भी 14 साल की उम्र तक  निकाल लिया जाता है क्योंकि  दु्ल्हनों की मंडी में सिर्फ दो योग्यताएं चाहिए- लड़की को घर का काम आता हो और वो कुआंरी हो। इसीलिए उन्हें कॉलेज भी नहीं भेजा जाता है, इसके कारण दुल्हन की मंडी में आने वाली ज्यादातर लड़कियां नाबालिग ही होती हैं।  

यह बाजार बुल्गारिया के बचकोवो मोनेस्ट्री के नज़दीक लगता है यहां  नाबालिग लड़कियों का सौदा 300-400 डॉलर तक में होता है।  इसलिए ये लड़कियां न तो कभी कॉलेज की शक्ल देख पाती है नाही घर-परिवार के अलावा कुछ सोच पाती हैं। कई दिन पहले से ही इनके बाजार में पहुंचने के लिए तैयारी शुरू कर दी जाती है, यहां इनका खूबसूरत दिखना बेहद ज़रूरी होता है।  

From around the web