Follow us

ये Expensive चीजें हैं Nita Ambani के Personal Collection में, कीमत इतनी की जानकर उड जाऐंगे होश 

 
ये Expensive चीजें हैं Nita Ambani के Personal Collection में, कीमत इतनी की जानकर उड जाऐंगे होश 

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, अंबानी फैमिली अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के शुरू से ही सुर्खियों में रहा है और सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही हैं नीता अंबानी। उनके ज्यूलरी से लेकर मेकअप की हर चीज दुनिया की सबसे बेस्ट चीज जो होती हैं चलिए आज हम आपको सबसे मंहगी चीजों के बारे में बताते हैं।

नीता अंबानी की ट्रडीशनल ज्यूलरी
नीता अंबानी को पारंपरिक गहनों का बहुत शौक है। उन्हें कुंदन ज्वैलरी सबसे ज्यादा पसंद है। फैमिली फंक्शन में अक्सर वह हैवी ज्यूलरी का चयन करती हैं जबकि अपनी प्रोफेक्शन एक्टिवीटीज के दौरान वह सॉलिटेयर डायमंड से बनी ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं। उनकी रिंग की शुरूआत ही 5 से 7 लाख से होती है हालांकि नीता को सबसे प्यारी वो डायमंड रिंग है जो उन्हें मुकेश अंबानी ने प्रपोज करते हुए पहनाई थी। उस समय उस रिंग की कीमत 18 हजार 700 रु. थी।

नीता अंबानी का फुटवियर कलैक्शन
नीता अंबानी दुनिया की सबसे बेस्ट ब्रांड के जूते पहनती हैं जिसमें जिम्मी चू, एलैक्जेंडर मैक्क्वीन, लुईस वीटॉन, गुच्ची जैसे शादनार ब्रांड शामिल हैं और खबरों की मानें तो उनके फुटवियर की कीमत 1 लाख रु. से शुरू होती है।
 

वॉच कलैक्शन
मिसेज अंबानी के हाथों में तरह तरह की खूबसूरत घड़ियां सजती हैं जो दुनिया के बेस्ट ब्रांड में से होती हैं इनमें से बुलगारी, कार्टियर, राडो और फॉसिल ब्रांड शामिल हैं। उनकी उनकी पहली घड़ी 1.5 से 2 लाख से शुरू होती हैं।

3 लाख रु. के कप में चाय
नीता अंबानी 3 लाख की चाय पीती हैं। दरअसल, नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती हैं वो जापान की फेमस कंपनी नोरिटेक के डिजाइन किए हैं। 'नोरिटेक' की भी एक खासियत है कि इस क्रॉकरी पर जो काम होता है वो गोल्ड का होता है और ये किसी और ब्रांड में नहीं मिलेगा। यही कारण है कि इनकी कीमत लाखों में होती है। इस ब्रांड के 50 कपों का सेट 1.5 करोड़ रूपए का आता है।

साड़ी कलैक्शन
फैमिली फंक्शन में नीता अंबानी ज्यादा ट्रडीशनल कपड़े ही पहनना पसंद करती हैं। साड़ी और लंहगा उनकी सबसे पसंदीदा ड्रेसेज हैं। उनके पास एक से बढ़कर  एक महंगी और रॉयल साड़ी कलैक्शन है। अपनी 8 किलो की मंहगी 'विवाह पट्टू' साड़ी के लिए वह खूब सुर्खियों में रही थी जिसकी कीमत करीब 40 लाख रु. बताई जा रही थी। यह एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी हैं। तमिल कलचर में इस साड़ी को विवाहित महिलाएं ही पहन सकती हैं। इसे तमिल्‍स में काफी शुभ माना गया है। डिजाइनर अबु जानी संदीप खौसला और अनामिका खन्ना के डिजाइन किए कपड़े उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।

बैग कलैक्शन
महिलाएं तो वैसे भी हैंडबैग्स का शौक रखती ही है। नीता अंबानी भी बैग्स की शौकीन है वो भी महंगे महंगे ब्रांड्स के । शनेल, जिम्मी चू आदि ब्रांड इसमें शामिल रहते हैं। हाल ही में उन्हें डायमंड कोटेड 1.5 करोड़ का बैग लिए स्पॉट किया गया था।

लिपस्टिक्स
नीता अंबानी की लिपस्टिक्स की कीमत भी लाखों में होती हैं और वो भी दुनिया की एक से बढ़कर एक ब्रांड की। एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनने वाली उनकी लिपस्टिक की कीमत 40 लाख रु. से शुरू होती है। शायद आपको पता ना हो नीता अंबानी की लिपस्टिक में सोने और चांदी की परत चढ़ी हुई होती है।
 

From around the web