Follow us

नीले और पीले रंग की अलग अलग आखो से पूरी दुनिया में मशहूर है ये खूबसूरत मॉडल

 
आज भी यहां पर होता है गर्म लोहे से इन बीमारियों का इलाज

लाइफस्टाइल डेस्क । ।भगवान हर किसी इंसान को एक जैसा शरीर नही देता है। इनमे से कुछ इंसानो का शरीर दिखने में सबसे अलग होता है और वह ही इनका हुनर बन जाता है ऐसा इस मॉडल के साथ हुआ है। अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली मॉडल और सोशल मीडिया सनसनी सारा मैकडैनियल की आंखें इन दिनों दुनिया में छा गई हैं। दरअसल सारा की एक आंख का रंग पीला तो दूसरी आंख हल्के नीले रंग की है।इन दिनों सारा मैकडैनियल की दो रंगों वाली आंखों की तस्वीर तमाम सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर सारा की दो रंगों वाली आंखें खूब पसंद भी की जा रही हैं। पेशे से मॉडल सारा की खूबसूरती से अधिक यूजर्स उसकी आंखों के रंगों को लेकर बातें कर रहे हैं।


अपनी इस अनोखी खूबी के चलते सारा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। 20 साल की सारा ने बताया कि उसका जन्म हेटरोक्रोमेटिन इरिडम कंडीशन में हुआ है। इसलिए उसकी दोनों आंखों का रंग एक दूसरे से अलग है। और तस्वीरे देखिए......

From around the web