Follow us

80 KG के सूअर के साथ रोज़ सोती है ये लड़की, मंगेतर को बोलती है दूसरे कमरे में सो जाओ

 
b

प्यार की भाषा काफी गहरी होती है। चाहे इंसान हो या जानवर, प्यार की भाषा हर कोई समझ जाता है। कई बार अगर सड़क से गुजरते हुए किसी जानवर को आप एक रोटी खिला दें, तो वो आपके घर के चक्कर काटने लगता है। क्यूंकि उसे भी समझ आ जाती है प्यार की भाषा। आज हम आपको जानवर और इंसान के बीच प्यार के एक ऐसे ही रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस लड़की के बारे में हम बात कर रहे हैं वो अपने मंगेतर के साथ एक फ़्लैट में रहती हैं। लेकिन साथ में रहता है उसका पालतू सूअर मिलो। मिलो के बिना ये लड़की एक मिनट भी नहीं रह पाती। दोनों दो जिस्म एक जान की तरह हैं। इनके रिश्ते की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इस लड़की का प्रेमी दूसरे कमरे में सोता है। आइये आपको दिखाते हैं मिलो के साथ कैसे रहती है ये लड़की...   

सूअर जैसे जानवर को अपने घर में पालना तो दूर हम में से कई लोग तो इस बारे में सोचेंगे भी नहीं। लेकिन यूके के बाथ में रहने वाली 28 सिमोन पार्टनर न सिर्फ सूअर को अपने घर में पालती है बल्कि उसके साथ एक बेड भी शेयर करती है। सिमोन एक यूट्यूबर है और सोशल मीडिया पर एलटोरिया नाम से फेमस है।

सिमोन ने अपने घर में 80 किलो का सूअर पाल रखा है। उन्होंने इसका नाम ‘मिलो’ रखा है। वे इसके साथ अपने यूके के बाथ स्थित नए घर में पिछले तीन सालों से रह रही हैं। ग्रामीण इलाके में पली बड़ी होने के कारण सिमोन को बचपन से ही जानवरों से बड़ा लगाव रहा है। यही वजह है कि वे अपने पालतू सूअर के बगैर एक मिनट भी नहीं रह सकती हैं।

सिमोन का एक मंगेतर भी है ‘ब्रूक’। वह भी अपनी मंगेतर और इस सूअर के साथ एक ही घर में रहता है। दिलचस्प बात ये है कि सिमोन बेडरूम में बेड पर अपने पालतू सूअर के साथ सोती है जबकि उनका मंगेतर एक अलग कमरे में सोता है। हालांकि दोनों इस सूअर को अपने बेटे जैसा प्यार देते हैं। वैसे ही उसका ख्याल रखते हैं।

आपको जान हैरानी होगी कि सिमोन अपने इस पालतू सूअर की देखरेख में 48 हजार रुपए महीने के खर्च कर देती है। लोग इस कपल का सूअर को लेकर मजाक बनाते हैं, लेकिन इन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मिलो नाम का यह सूअर खाने में सब्जी और फल खाता है। इसे बाहर घूमने ले जाना हो तो स्पेशल परमिशन लगती है।

इस सूअर को अपनी मालकिन सिमोन के साथ उनके बेड पर कंबल में घुस सोना पसंद है। वह आराम से तकिये पर सिर रख सोता है। उसके पास कई खिलौने भी है जिसके साथ वह खेलता रहता है। इस कपल को सूअर के साथ इतना क्लोज होता देख कई लोगों को बड़ा अजीब लगता है। वैसे आप लोगों को ये पालतू सूअर कैसा लगा?

From around the web