Follow us

ये खूबसूरत जगह है, सपनों के शहर दुबई की पहचान, इसे देखें बिना बेकार है आपकी ट्रिप

 
ये खूबसूरत जगह है, सपनों के शहर दुबई की पहचान, इसे देखें बिना बेकार है आपकी ट्रिप

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। पूरी दुनिया में सबसे अलग और अनोखा सबसे अमीर शहरों की बात आती है तो दुबई का नाम सबसे पहला आता है। खूबसूरती और साफ सफाई के साथ- साथ यह शहर सबसे सुरक्षित भी है। यहां की आबो-हवा, दौलत, शोहरत ही इसकी पहचान है। ऊंची-ऊंची इमारतें, समुद्र, रेगिस्तान, एडवेंचर, द्वीप ये चीजें हर किसी को अपना दिवाना बना दे, तभी तो दुनियभर के टूरिस्ट कर पहली पसंद दुबई ही है। अगर कभी भी आपका दुबई जाने का मन हो तो इन प्रसिद्ध जगहों जरूर जाएं। 

बुर्ज खलीफा 

इसे लगभग 100 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। इसे देखते ही आभास होता है कि यह इमारत शीशे और स्टील से बनी हो। इमारत के 76वें तल पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्वीमिंग पूल और 158वें तल पर दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद और 144वें तल पर दुनिया का सबसे ऊंचा नाइटक्लब है। बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मीटर ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। 

बुर्ज अल अरब 
इस आईपेड पर आइफोन कंपनी के साथ ही बुर्ज अल अरब का लोगों छपा रहता है। ये आईपेड इसीलिए दिया जाता है, ताकि होटल रहने वाले गेस्ट को एक खास और रॉयल अनुभव मिल सके। इस लिस्ट में दूसरा नाम है बुर्ज अल अरब का। यह सबसे महंगे होटल्स में से एक है। इस होटल में चेक इन करने वाले गेस्ट को 24 कैरेट गोल्ड का आईपेड दिया जाता है। इसकी ऊंचाई करीब 280 मीटर है। 

दुबई संग्रहालय

अलफहीदी किले में स्थित यह दुबई की सबसे पुरानी मौजूदा इमारत है जिसे 1787 में बनाया गया था। दुबई संग्रहालय अल फहीदी किले के अंदर स्थित है ,जो 1896 में शक्तिशाली सम्राट के लिए एक सुंदर घर के रूप में जाना जाता है। संग्रहालय के अंदर विभिन्न प्रकार की श्रेणियाँ मिलेगी  जैसे जानवरों की आकृतियां, मिट्टी के बर्तन और 1950 के दशक से मोती डाइविंग और प्राचीन वस्तुओं की दुकानों की लंबी लाइन।

बॉलीवुड पार्क
 ये25 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है जिसमें दुबई पार्क और रिसॉर्ट्स में तीन विश्व स्तरीय थीम पार्क ,एक वाटर पार्क ,एक होटल ,दुकानें और रेस्तरां आदि शामिल हैं। बॉलीवुड पार्क मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म उद्योग के लिए समर्पित पहला थीम पार्क है।  यह पार्क ऐसे लोगों के लिए खास है जो एडवेंचर,मिस्ट्री, रोमांस, कॉमेडी ,थ्रिल और एक्शन के शौकीन हैं।

ये खूबसूरत जगह है, सपनों के शहर दुबई की पहचान, इसे देखें बिना बेकार है आपकी ट्रिप

शेख जायद रोड
इस रोड से दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ,एमिरेट्स टॉवरर्स , दुबई मॉल ,बुर्ज खलीफा,बिसनेस बे ,दमक प्रॉपर्टीज और मरीना कई और स्थलों तक पहुंचा जा सकता है। शेख जायद रोड अपने आकर्षक डिजाइनों के साथ शहर के लोगों का आकर्षण बनी हुई है। इसके बीच में एक बाधा के साथ हर तरफ पांच लाइन है जो दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से 55 किलोमीटर की दूरी पर अबू धाबी की सीमा तक फैली हुई है। 

अटलांटिस 'द पाम' रिजॉर्ट 

यहां पर करीब डेढ किलोमीटर लंबा समुद्र तट भी है। यहां पर 60,000 खजूर के अलावा और भी बहुत से पेड़ पौधे लगाए गए हैं। अगर आप दुबई जाएं तो अटलांटिस 'द पाम' रिजॉर्ट का नजारा जरुर देखें। यह करीब 64 फुटबाल ग्राउंड की जगह के बराबर बना हुआ है। रात के समय इस आलिशान होटल को रोशन करने के लिए 100,000 लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

दुबई मरीना 

यह एक समृद्ध आवासीय स्थान है जो जेबीआर में समुद्र तट के लिए जाना जाता है जो अल फ्रेस्को भोजन और रेतीले हिस्सों के साथ आराम करने के लिए छुट्टियां बिताने का एक खूबसूरत स्थान है। दुबई मरीना दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शानदार waterfront में से एक है। यहां  यात्रियों के लिए अद्भुत छुट्टी बिताने के लिए बहुत कुछ है। 

स्की दुबई 

स्की दुबई शहर के रेगिस्तानी क्षेत्र के मध्य में स्थित है। जिबई के पर्यटन स्थल में स्की 22,500 वर्ग मीटर का इनडोर स्की क्षेत्र है। दुबई की गर्मी के बीच  बर्फ का लुत्फ लेना है तो स्की दुबई जरूरए जाएं।  ये पार्क 85 मीटर ऊँचा और 80 मीटर चौड़ा है। यह स्की दुबई इतना बड़ा है कि इसमें करीब 3 फ़ुटबाल मैदान समा जाएँ  यहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। 

मिरेकल गार्डन

जैसे इंद्रधनुष की आकृति, पवन चक्की की आकृति और ताजमहल की आकृति।ये मिरेकल गार्डन 72,000 वर्ग मीटर के लंबे चौड़े इलाके में फैला हुआ है। रेगिस्तान के बीचों बीच बना ये गार्डन पूरी दुनिया में सबसे बड़े फूलों के बगीचे के लिए मशहूर है। इस गार्डन में कई तरह की आकृति के साथ फूलों को लगाया गया है। जिसके करीब 18 एकड़ के दायरे में फूल लगे हुए हैं।

From around the web