Follow us

ये है भारत की सबसे भूतिया जगह, जहां जाने वाले हर किसी को निगल लेता है मौत का साया

 
ये है भारत की सबसे भूतिया जगह, जहां जाने वाले हर किसी को निगल लेता है मौत का साया

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। इस दुनिया में बहुत सी जगहें ऐसी है जहां जाने कि किसी की ​हिम्मता नहीं होती है। हममे से अधिकतर लोग डरावनी चीजों से डरते होंगे, लेकिन फिर फिर भी हमारे मन में उन्हें जानने और देखने की जिज्ञासा होती है। आज के आर्टिकल में हम हम ऐसी ही कुछ डरावनी जगहों की बात करने जा रहे हैं। आपने भी आज से पहले कई ऐसी जगहों के बारे में सुना होगा जो काफी मशहूर तो होती हैं लेकिन डरावनी भी होती हैं। हर किसी का इन जगहों पर जाने से पहले थोड़ा डर जाना लाजमी है। इसके अलावा कई ऐसी जगहें भी है जहां दिन के समय तो लोग चले जाते हैं लेकिन शाम होने के बाद नहीं जाते। इन स्थानों पर चेतावनी के कई बोर्ड भी लगे देखे जा सकते हैं, जिन पर लिखा होता हैं कि सूरज ढलने के बाद यहां ना ठहरें। हर डरावनी जगह के पीछे एक कहानी जरूर छिपी होती हैं, लेकिन ये जगह इतनी डरावनी क्यों होती हैं इसका अब तक कोई ठीक से पता नहीं लगा पाया है। तो आईये जानते हैं ऐसी ही जगहों के बारे में जो भारत में ही मौजूद हैं

ब्रिज राज भवन होटल
ब्रिज राज भवन पैलेस होटल राजस्थान के कोटा शहर में मौजूद है। ये होटल 1980 के दशक में हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया था जिसके हिसाब से अब ये करीब 178 साल पुराना है। हालाँकि ये हैरान क्र देने वाली बात हैं की इसे भूतों का घर कहा जाता है। माना जाता हैं की इस होटल में मेजर बर्टन का भूत रहता है, हालाँकि वो किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। ब्रिटिश शासन के समय  मेजर बर्टन कोटा में ही तैनात थे, जिन्हे साल 1857 में हुए विद्रोह में भारतीय सिपाहियों ने मार दिया था। उनकी मौत होटल के सेंट्रल हॉल में हुयी थी इसलिए इस होटल में ही उनका भूत रहता है।  

ये है भारत की सबसे डरावनी जगह, जहां जाने वाला कभी नहीं आता वापस

भानगढ़ का किला
भानगढ़ का किला जो राजस्थान के अलवर में स्थित है अपने डरावनेपन के चलते दुनियाभर में मशहूर है। माना जाता हैं की इस किले का वातावरण ही ऐसा है जिससे यहां किसी के होने की मौजूदगी महसूस की जा सकती है। यहां गुमने आने वाले लोगों को अचानक बेचैनी महसूस होने लगती है। इसके अलावा ऐसी अफवाहें भी हैं कि यहां आकर कई लोग गायब भी हो चुके हैं। इस किले के बाहर साफ चेतावनी लिखी गयी है कि यहां शाम के बाद ना ठहरें। ऐसा माना जाता हैं की हां एक रानी रहा करती थी, जिसपर एक तांत्रिक का दिल आ गया था वो रानी को हासिल करना चाहता था लेकिन रानी ने ऐसा कभी नहीं होने दिया। लेकिन फिर बाद में मरते समय तांत्रिक ने इस स्थान को श्राप दे दिया था।

रामोजी फिल्म सिटी
रामोजी फिल्म सिटी जो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैं को भी भूतों का घर कहा जाता है। माना जाता है की यहां कई सैनिकों के भूत रहते हैं। जबां निजामों के समय इस फिल्मसिटी की भूमि पर युद्ध हुआ करता था जिसके चलते मरने वालों के बहुत यहां रहते है। 

ये है भारत की सबसे डरावनी जगह, जहां जाने वाला कभी नहीं आता वापस

शनिवार वाडा किला
शनिवार वाडा किले को पेशवा वंश के शासकों ने बनवाया था, यह महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित है। यहां सैकड़ों साल पहले जो हुआ, उसे सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। यहां एक राजकुमार की उसके करीबी रिश्तेदारों के आदेश पर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से यहां उसकी चीखने की आवाजें आज भी यहां सुनाई देती हैं। इसी कारण लोग सूरज ढलने के बाद यहां आने से डरते हैं।

Tags

From around the web