Follow us

ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जहां 50 लाख से ज्यादा लोगों की दफ्न है लाशें

 
ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जहां 50 लाख से ज्यादा लोगों की दफ्न है लाशें

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। धर्म के अनुसार मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता है। जहां एक तरफ हिंदू लाशों को जलाते हैं वहीं दूसरी तरफ मुसलमान लाशों को दफनाते हैं और ऐसा ही ईसाइयों के साथ भी होता है। इन शवों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाया जाता है। यूं तो आपको दुनिया में कई छोटे-बड़े कब्रिस्तान मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर कहां हैं वो कब्रिस्तान जहां लाखों लोगों के शवों को दफनाया जाता है।

ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जहां 50 लाख से ज्यादा लोगों की दफ्न है लाशें

यहां हम बात कर रहे हैं इराक के वादी अल सलाम की जो अल नजफ नाम के शहर में स्थित है। जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। अगर इसके क्षेत्रफल की बात करें तो यह करीब 1500 एकड़ और छह किलोमीटर लंबा है। कहा जाता है कि यह इतना बड़ा है कि इसके अंदर 1-2 शहर आराम से रह सकते हैं। इस कब्रिस्तान में आज से नहीं बल्कि पिछले 1400 सालों से लोगों को दफनाया जा रहा है। यहां 50 लाख से ज्यादा लोग दबे हुए हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि यहां दफनाए गए मृतकों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

लोग यहां आकर मन्नत मांगते हैं
इस कब्रिस्तान के बारे में एक बहुत पुरानी कहावत मशहूर है कि यहां के लोग जब आईएसआईएस से लड़ते हैं तो यहां आकर इस मकबरे पर दुआ करते हैं। यदि वह इस युद्ध में मारा जाता है तो उसे इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाए। इसके अलावा यूनेस्को ने इस कब्रिस्तान को 'विश्व विरासत' में शामिल किया है।

ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, जहां 50 लाख से ज्यादा लोगों की दफ्न है लाशें

लम्बाई अधिक होने के कारण यहाँ सड़कें भी बनी हैं। जो यहां की कब्रों के बीच से गुजरती है। यहां आपको अक्सर भीड़ दिखाई देगी क्योंकि यहां रोजाना 100-200 लोगों को दफनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कब्रिस्तान शिया मुसलमानों के बीच काफी मशहूर है। इस जगह के बारे में एक बात कही जाती है कि दुनिया भर के शिया यहां दफनाना पसंद करते हैं।

Tags

From around the web