Follow us

इस खदान में मिले हीरों से हजारों लोग बन चुके हैं करोड़पति, सरकार भी नहीं करती जब्त

 
इस खदान में मिले हीरों से हजारों लोग बन चुके हैं करोड़पति, सरकार भी नहीं करती जब्त

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। कल्पना कीजिए कि आप एक हीरे की खदान में भटकते हैं और अगर आपको हीरा मिल जाए तो आप क्या करेंगे। निश्चित ही आपको ये हीरे खदान मालिक या सरकार को देने होंगे। लेकिन दुनिया में एक हीरे की खदान ऐसी भी है जहां अगर आपको कुछ मिल जाए तो वह आपकी हो जाती है। इस हीरे की खदान को क्रैकर ऑफ डायमंड्स के नाम से जाना जाता है।

हालाँकि, इस खदान में प्रवेश करने से पहले लोगों को एक छोटा सा शुल्क देना पड़ता है। यह खदान अमेरिका के अर्कांसस राज्य के पाइक काउंटी के मर्फ़्रीसबोरो में स्थित है। आपको बता दें कि अर्कांसस नेशनल पार्क में स्थित 37.5 एकड़ भूमि पर आपको हीरे केवल सतह पर ही मिलेंगे। 1906 से यहां हीरे मिलने शुरू हुए।

इस खदान में मिले हीरों से हजारों लोग बन चुके हैं करोड़पति, सरकार भी नहीं करती जब्त

इसे क्रेटर ऑफ डायमंड कहा जाता है। लेकिन 1972 में यह भूमि राष्ट्रीय उद्यान बन गई। अर्कांसस पार्क और पर्यटन विभाग ने इसे डायमंड कंपनी से खरीदा था।

1906 से इस भूमि पर व्यावसायिक हीरा उत्पादन क्षेत्र स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं रहे और फिर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। लोगों को अब तक खेतों में हजारों हीरे मिल चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 1972 से अब तक यहां 31,000 हीरे पाए जा चुके हैं।

इस खदान में मिले हीरों से हजारों लोग बन चुके हैं करोड़पति, सरकार भी नहीं करती जब्त

आपको बता दें कि यहां 40 कैरेट का 'अंकल सैम' भी पाया गया है। यह अमेरिका में पाया गया अब तक का सबसे बड़ा हीरो है। यहां छोटे आकार के हीरे अधिकतर पाए जाते हैं। यहां तक ​​कि चार या पांच कैरेट का हीरा भी हजारों डॉलर में बिकता है। यहां बड़ी संख्या में लोगों को हीरे ढूंढते हुए देखा जा सकता है।

Tags

From around the web