Follow us

बीवी छोड़कर चली गई तो गुस्से में महिलाओं को मारने लगा चाकू

 
5

गाजियाबाद पुलिस ने महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले एक शख्‍स को अरेस्‍ट किया है। यह महाराजपुर गांव में 2 महिलाओं पर चाकू से हमला करके फरार हो गया था। पुलिस तभी से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे रोड के पास से अरेस्‍ट कर लिया। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार सोनू कुमार उर्फ दीपक मूल रूप से पटना का रहने वाला है। पुलिस ने वारदात के समय पहने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं।

आरोपी ने बताया कि सनक में उसने इस हमले को अंजाम दिया। शादी के एक महीने बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इससे वह गुस्से में रहने लगा और वारदात की। वह कुछ दिन पहले ही बिहार से यहां रोजगार की तलाश में आया था और आनंद विहार की तरफ रुका हुआ था। कुछ दिन पहले महाराजपुर आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बारे में बिहार पुलिस को सूचना दी जाएगी।

महाराजपुर निवासी असलम अंसारी की पत्नी शहनाज और मकसूद आलम की पत्नी हसनुमा खातून पर चाकू से एक ही युवक ने हमला किया था। इस हमले में दोनों महिलाओं के चेहरे पर चोट आई थी। घटना के बाद से महाराजपुर गांव में दहशत का माहौल था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुटी थी।

From around the web