Follow us

"ये कैसी दुनिया" मां ने बेच दिया अपना नौ महीने का बेटा, दूसरी शादी करने के लिए 3 लाख में किया सौदा

 
"ये कैसी दुनिया" मां ने बेच दिया अपना नौ महीने का बेटा, दूसरी शादी करने के लिए 3 लाख में किया सौदा

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। इस दुनिया में अक्सर हमें आये दिन अजीबो गरीब बातें सुनने को मिलती है, इस दुनिया में आये दिन विचीत्र कारनामें देखने व सुनने को मिल जाते है। हा​ल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। दूसरी शादी में बाधा बन रहे अपने नौ महीने के बेटे को एक महिला ने बेच दिया। यह कलयुगी मां अपने पहले पति से अलग हो गई थी, लेकिन बच्चा होने के चलते उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। इस सब से छुटकारा पाने के लिए उसने अपना मासूम बेटा ही बेच डाला 

2019 में की थी महिला ने पहली शादी 

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने  वर्ष 2019 में विरुधुनगर जिले के मूल निवासी आर मणिकंदन से शादी की थी । लेकिन मतभेदों के कारण कुछ महीने पहले यह दोनों अलग हो गए। महिला अपने बच्चे के साथ माता-पिता के घर वापस आ गई। 

बच्चे के कारण नहीं हो रही थी दूसरी शादी 

उस महिला के माता-पिता उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे, लेकिन बच्चे के कारण कही बात नहीं बन पा रही थी। उन्होंने बच्चे को बेचने का फैसला लिया और एक एक निःसंतान दंपति ने 3 लाख रुपये में बच्चा खरीद लिया। इस बारे में जब महिला के पति को जानकारी मिली तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। 

बच्चा खरीदने वाले गिरफ्तार

आरोपी महिला और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसा बच्चा खरीदने वाली दंपति और एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया गया।

From around the web